नदी में डूबने से किशोरी की मौत
रिविलगंज के सरयू नदी में डूबने से 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 09:36 PM (IST)
सारण। रिविलगंज के सरयू नदी में डूबने से 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जाती है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरिया वार्ड संख्या- 03 निवासी रमेश महतो उर्फ छट्ठु महतो की पुत्री ¨पकी कुमारी स्नान करने सरयू नदी के सेमरिया घाट पर गई थी। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें