सांसद के प्रयास से बहुत जल्द होगा सुतिहार-कटसा रोड का जीर्णोद्धार
कटसा से सुतिहार भाया पिरारी सड़क के दिन जल्द बहुरेंगे। इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर 2 करोड़ 99 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
फोटो 7 सीपीआर 2
संसू, दरियापुर : कटसा से सुतिहार भाया पिरारी सड़क के दिन जल्द बहुरेंगे। इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर 2 करोड़ 99 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार ¨सह, विनय शर्मा, अनिल कुमार ¨सह की पहल पर सांसद ने इस राशि की स्वीकृति दिलाई। इसको लेकर पिरारी पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार ¨सह के नेतृत्व में राकेश कुमार ¨सह, अनिल ¨सह, अमनौर विस प्रभारी बलिराम तिवारी, परसा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ¨सह व रणधीर कुमार ¨सह का स्वागत किया गया। सांसद को बधाई दी गई। राकेश कुमार ¨सह ने बताया कि बहुत जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
ज्ञात हो कि यह सड़क परसा से छपरा को जोड़ती है। दर्जनों गांव जैसे जितवारपुर, खिड़िकियां, सुतिहार, डेरनी, लोहछा, ककरहट, इटवां महेशिया, सिसौनी, फुरसतपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्य से आस-पास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक ¨सह, डॉ राजकुमार ¨सह, पंकज ¨सह, सरपंच बालेश्वर मांझी, टुनटुन मांझी, राजविकास ¨सह, विकास ¨सह, मोनू ¨सह,राजेश शास्त्री,अम्बिका ¨सह,सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।