पत्नी से विवाद में पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बनियापुर थाना क्षेत्र के कामता गांव में मंगलवार की रात छठ पर्व के दौरान पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छपरा। बनियापुर थाना क्षेत्र के कामता गांव में मंगलवार की रात छठ पर्व के दौरान पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी गिरीश देव राय का 22 वर्षीय पुत्र मुनमुन राय बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनमुन की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। छठ पर्व के दौरान पत्नी से उसका कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद सभी लोग छठ घाट चले गए और उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम सभी लोग जब घर पहुंचे तो उसे फांसी पर झूलते हुए पाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों के विलाप से पूरा गांव शोकाकुल हो गया।