वार्षिकोत्सव पर आयोजित खेलकूद का बच्चों ने लिया भरपूर आंनद
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : खंदकपर सकुनत स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को वार्ष
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : खंदकपर सकुनत स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के प्रथम दिन दौड़, स्लो साइकिल, रस्सी कूद, मैथ रेश के साथ बच्चों को आकर्षित करने वाले कई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आई। दौड़ में शिम्पी, वैष्णवी, सृष्टि, रिया, सलोनी, राखी सहित कई बच्चों ने जीत हासिल की। वहीं स्लो साइकिल का लोगों ने भरपूर आंनद लिया। इसमें वैष्णवी तथा वारिसा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सब को हर्षित कर डाला। थ्री लेग रेश का भी लोगों को खूब हंसाया। श्रेया, शिवानी तथा माहिया ने इसमें सफलता अर्जित की। इस संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि खेलकूल बच्चों के मानसिक विकास में महत्पूर्ण भूमिका निभाता है।