विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर में बनेगा बिहार का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तीन रनवे और 6500 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:06 PM (IST)

सोनपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंजूरी मिल ...और पढ़ें

बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए होगी सुविधा

बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए होगी सुविधा

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोनपुर एयरपोर्ट परियोजना को मिली मंजूरी।

  2. राइट्स की तकनीकी-आर्थिक रिपोर्ट स्वीकृत, 6500 करोड़ का निवेश।

  3. तीन रनवे, कार्गो हब और एयरोसिटी का होगा विकास।

जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। सोनपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर सिंह और नागरिक उड्डयन विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RITES की तकनीकी-आर्थिक रिपोर्ट को मिली मंजूरी

बैठक के बाद सांसद रुडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम राइट्स लिमिटेड ने एयरपोर्ट की तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे बैठक में मंजूरी मिली।

योजना के अनुसार एयरपोर्ट पर 3800 मीटर लंबी तीन रनवे बनाई जाएंगी। दोनों दिशाओं से आधुनिक कैट मार्गदर्शन प्रणाली की सुविधा रहेगी।

बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए होगी सुविधा

यहां बोइंग 777, ए-320 और ए-380 जैसे बड़े विमानों के उतरने, टैक्सी और पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। पहले चरण में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल से करीब 6500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

परियोजना के पहले चरण को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि कुल परियोजना लागत 37 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्गो हब और एयरोसिटी भी होंगे विकसित

टर्मिनल का विकास तीन चरणों में किया जाएगा। एयरपोर्ट को यात्री सुविधा के साथ आधुनिक मालवाहक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

निजी और कारपोरेट विमानों के लिए अलग टर्मिनल, रनवे के बीच व्यावसायिक क्षेत्र और एयरोसिटी विकसित करने की योजना है।

भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश

45 से 60 मीटर ऊंचा आधुनिक हवाई यातायात नियंत्रण टावर भी बनाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण में तेजी के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने रैयतों से जुड़े मामलों के समयबद्ध समाधान और अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट