बोलेरो एवं टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल
छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन दास पोखरा के समीप शनिवार की शाम बोलेरो एवं टेंपो की टक्कर
छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन दास पोखरा के समीप शनिवार की शाम बोलेरो एवं टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर, उनकी पत्नी सीमा देवी, क¨रगा मुसहरी गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद की पत्नी शिवमती देवी एवं फकुली गांव निवासी रामदेव ¨सह का पुत्र विनोद कुमार ¨सह शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो छपरा से फकुली गांव जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा हैं। वहीं अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा हैं। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने लगा। जिसका पीछा स्थानीय लोगों ने किया। इसके बाद गुदड़ी मोड़ पर बोलेरो छोड़कर चालक फरार हो गया।