भोजन पकाने के क्रम में युवक झुलसा
छपरा। रिविलगंज थाना क्षेत्र के अनवल देवरिया गांव में मंगलवार को एक युवक भोजन पकाने के क्रम
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 02:45 PM (IST)
छपरा। रिविलगंज थाना क्षेत्र के अनवल देवरिया गांव में मंगलवार को एक युवक भोजन पकाने के क्रम में लगी आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झुलसा युवक अनवल देवरिया गांव निवासी मोहन ठाकुर का पुत्र संतोष ठाकुर बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पुआल पर खाना पका रहा था तभी आग की चपेट में आ गया जिससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। झुलसे युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें