विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कागजों में इलाज, जमीन पर ताला; सारण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बदहाल तस्वीर

Published: Mon, 20 Apr 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

सारण के मशरक प्रखंड स्थित लखनपुर गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को ताला लटका मिला, जिससे इलाज के ...और पढ़ें

इलाज के लिए पहुंचे मरीज, बंद मिला उप स्वास्थ्य केंद्र

इलाज के लिए पहुंचे मरीज, बंद मिला उप स्वास्थ्य केंद्र

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के लखनपुर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। सोमवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच जब स्थानीय लोग इलाज के लिए केंद्र पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। मौके पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था, जिसके कारण मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि केंद्र पर अक्सर इसी तरह ताला बंद रहता है। उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन लापरवाही के चलते यह केंद्र महज एक बंद भवन बनकर रह गया है।

इलाज, टीकाकरण, जांच और दवाओं के लिए लोगों को अब निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

सारण और गोपालगंज की सीमा पर स्थित इस इलाके के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता ने इसकी उपयोगिता खत्म कर दी है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।