विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टा से हुआ प्यार, मिलने पर हाहाकार; सारण में ग्रामीणों ने प्रेमी को जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती  

Published: Mon, 04 May 2026 02:29 PM (IST)

मढ़ौरा में इंस्टाग्राम पर बने प्रेम संबंध के चलते एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। स्थानीय ...और पढ़ें

प्रेमिका से मिलने आए युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई। सांकेतिक फोटो

प्रेमिका से मिलने आए युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. इंस्टाग्राम प्रेम संबंध में युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा।

  2. स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा।

  3. गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने आना एक युवक को भारी पड़ गया । इंस्टाग्राम के माध्यम से बना प्रेम संबंध प्रगाढ़ हुआ तो मिलने की बेताबी सिर पर सवार हो गई।

युवती से मिलने को बेताब युवक उसके गांव पहुंच गया। इसकी खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खैरा थानाक्षेत्र के तुजारपुर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई।

युवती ने मिलने के लिए बुलाया 

बताया गया कि वह बेंगलुरू में काम करता है और दिल्ली में रह रही मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई। दोनों की यह जान पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

बताया गया कि कुछ दिन पहले युवती अपने ननिहाल होकर पैतृक भी आई थी। इसी दौरान युवक भी बंगलौर से अपने घर लौटा और युवती के बुलाने पर रविवार की रात उससे मिलने पहुंच गया।

पीट-पीटकर किया किया घायल

युवक के गांव में पहुंचते ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के समय युवती युवक के साथ मौजूद थी और वही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में मुखिया हत्याकांड का वांटेड नक्सली वीगन कोड़ा गिरफ्तार, पुलिस को 5 सालों से थी तलाश 

यह भी पढ़ें- महानंदा एक्सप्रेस का कोच अटेंंडेंट निकला शराब तस्कर, महंगे ब्रांड की बोतलें मिलीं; बिहार में करता था सप्लाई