सारण में रफ्तार का कहर: बालू लदे ट्रक ने ऑटो को रौंदा, विंध्याचल जा रहे 2 लोगों की मौत; 4 घायल
सारण के गौरा में छपरा-मशरक मुख्य पथ पर बालू लदे ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

सारण में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो टक्कर में दो की मौत, चार घायल
HighLights
गौरा में ट्रक-ऑटो की टक्कर से दो की मौत।
चार लोग गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर किए गए।
स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री पर चिंता जताई।
संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। छपरा-मशरक मुख्य पथ एसएच-90 पर गौरा के औदालपट्टी माता स्थान के समीप रविवार दोपहर बालू लदे ट्रक की ठोकर से ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। करीब डेढ़ बजे हुए इस हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
गौरा में ट्रक की ठोकर से दो की मौत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को नगरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छपरा रेफर कर दिया गया।

विंध्याचल दर्शन को निकले थे यात्री:
मृतकों की पहचान मशरक प्रखंड के गंगोई निवासी नर्सिंग पंडित के पुत्र प्रमोद पंडित और नीरज के रूप में हुई है। घायलों में गलिमापुर निवासी विनोद कुमार, मशरक बाजार निवासी शत्रुघ्न शर्मा तथा गंगोई निवासी रमेश और सिपाही कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी लोग दशहरा पूजा के अवसर पर विंध्याचल जाने के लिए मशरक से ऑटो पर सवार होकर छपरा ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
इसी दौरान छपरा की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
ट्रक जब्त, चालक की तलाश:
घटना की सूचना मिलते ही गौरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
सड़क किनारे निर्माण सामग्री से खतरा:
स्थानीय सरपंच मुरारी सिंह, अभय सिंह और सुमित सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास हार्डवेयर की दुकानें हैं। दुकानदार सड़क किनारे बालू और गिट्टी का भंडारण करते हैं।
इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने सड़क से सटाकर रखी निर्माण सामग्री हटवाने और हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
