सारण में पूर्व के विवाद में युवक को मारी गोली; गंभीर हालत में चल रहा इलाज
सारण के दिघवारा में पुराने विवाद को लेकर एक युवक शैलेश राय को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

सारण के दिघवारा में युवक को मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
दिघवारा में पुराने विवाद में युवक को गोली मारी गई।
घायल शैलेश राय को पीएमसीएच रेफर किया गया।
मांझी में दहा नदी में युवक डूबा, तलाश जारी।
संवाद सूत्र, दिघवारा (सारण)। दिघवारा थाना क्षेत्र के रामदासचक गांव में शुक्रवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई।
गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल रामदासचक निवासी पुलिस राय के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राय को स्वजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शैलेश राय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की।
वारदात के कारणों और इसमें शामिल आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
दहा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर
उधर मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित मैदान के समीप शुक्रवार की दोपहर दहा नदी में एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
डूबे युवक की पहचान महम्मदपुर निवासी मनीष मल्लाह उर्फ नेपाली के रूप में की गई । समाचार प्रेषण तक उसकी तलाश की जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरा।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में लापता हो गया।सूचना मिलने पर मांझी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
