Move to Jagran APP

Saran News: सोनपुर नगर पंचायत के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, देखें नामों की लिस्ट

बिहार नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रत्याशी अपना नामांकन करने में जुट गए हैं। दो मुख्य पार्षद तथा एक उप मुख्य पार्षद पद समेत 19 उम्मीदवारों ने सोनपुर नगर पंचायत चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन किया।

By rajeev kumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 18 Sep 2022 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 02:58 AM (IST)
Saran News: सोनपुर नगर पंचायत के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, देखें नामों की लिस्ट
बिहार नगर निकाय चुनाव 2022। जागरण फोटो

सोनपुर, जागरण संवाददाता। दो मुख्य पार्षद तथा एक उप मुख्य पार्षद पद समेत 19 उम्मीदवारों ने सोनपुर नगर पंचायत चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन किया। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए सोनपुर आदम के अजय साह तथा परवेजाबाद के रामनाथ मालाकार ने नामांकन किया।

loksabha election banner

उप मुख्य पार्षद पद के लिए परवेजाबाद के शंभू कुमार पंडित की पत्नी प्रीति कुमारी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। परवेजाबाद के धर्मवीर कुमार सिंह की पत्नी प्रतिभा कुमारी पहाड़ी चक्की नागेंद्र शाह की पत्नी रेखा देवी, राजीव रंजन की पत्नी गुड़िया कुमारी, मिथिलेश कुमार की पत्नी निक्की कुमारी, वार्ड संख्या 8 से विनोद चौधरी, वार्ड संख्या 10 से सोनपुर आदम के अशोक चौधरी की पत्नी सीता देवी, वार्ड संख्या 12 से वैभव कुमार, निवर्तमान पार्षद राजीव कुमार सिंह पर्चा दाखिल किया।

इन लोगों ने किया नामांकन दाखिल

वहीं वार्ड संख्या 12 से पहलवान नगर के अरविंद राय, वार्ड संख्या 13 से रामचरित्र महतो, वार्ड संख्या 14 से सोनपुर आदम के दिलीप राय की पत्नी गीता देवी, आनंदपुर के राकेश सिंह की पत्नी रेणु देवी, वार्ड संख्या 17 से सुनील कुमार सिंह की पत्नी मिली सिंह, वार्ड संख्या 18 से सिद्धनाथ चौक के ओमप्रकाश सिंह की पत्नी आशा देवी ,अकबरपुर सोनपुर के दिनेश कुमार गुप्ता ने नामांकन किया।

मालूम हो कि बिहार नगर निकाय के चुनाव की घोषणा कर दी गई। प्रत्याशी सक्रिया दिखाते हुए अपना पर्चा दाखिल करने में जुट गए हैं। अब तक मुख्य पार्षद पद के लिए आधे दर्जन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है । उप मुख्य पार्षद पद के लिए 5 महिला उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.