विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुखिया का कथित ऑडियो वायरल, 60-40 के हिसाब से 80 लाख की चर्चा; पंचायत भवन में दरार पर भी सवाल

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:54 PM (IST)

सारण के एकमा प्रखंड की बलिया पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मांझी का कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें 80 ...और पढ़ें

शिकायत के बाद जांच के आदेश की चर्चा

शिकायत के बाद जांच के आदेश की चर्चा

HighLights

  1. मुखिया अशोक मांझी का कथित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित।

  2. ऑडियो में 60-40 के हिसाब से 80 लाख की चर्चा।

  3. पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता, छत में दरारें मिलीं।

संवादसूत्र, रसूलपुर(सारण)। एकमा प्रखंड की बलिया पंचायत के मुखिया अशोक कुमार मांझी का कथित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें बातचीत के दौरान 60-40 के हिसाब से 80 लाख रुपये देने की बात कही जा रही है। ऑडियो सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दैनिक जागरण इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पंचायत सरकार भवन के निर्माण से जोड़ रहे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, कथित ऑडियो को पंचायत सरकार भवन के निर्माण से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है।

बताया गया कि भवन की छत में उद्घाटन से पहले ही कई जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

शिकायत के बाद जांच के आदेश की चर्चा

स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद पंचायती राज मंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के आदेश दिए जाने की बात कही जा रही है।

जांच के बाद ही निर्माण कार्य और कथित ऑडियो से जुड़े आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर पंचायत क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

मुखिया से संपर्क की कोशिश, नहीं मिला जवाब

मामले में पक्ष जानने के लिए मुखिया अशोक कुमार मांझी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में कथित ऑडियो में कही गई बातों और लगाए जा रहे आरोपों पर मुखिया का पक्ष सामने नहीं आ सका है।