विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saran News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, एक दर्जन घायल; गांव में पुलिस कैंप

Published: Tue, 27 Jan 2026 05:05 PM (IST)

सारण के मढ़ौरा स्थित मिर्जापुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। सोमवार को ...और पढ़ें

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, एक दर्जन घायल

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, एक दर्जन घायल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। थानाक्षेत्र के मिर्जापुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और रोड़ा-पत्थरबाजी में दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मिर्जापुर के तालपुरैना और बाजिदभोरहां गांवों में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा था। इस दौरान नृत्य-गान के क्रम में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना में मिर्जापुर के मुखिया के पुत्र प्रिंस कुमार सहित पियूष कुमार, राहुल कुमार और सुनील कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराई और पुलिस निगरानी में विसर्जन संपन्न कराया।

मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक चाय दुकान पर हुए विवाद के बाद मामला फिर भड़क उठा और दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। रोड़ा-पत्थर चलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ नरेश पासवान और थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे, फ्लैग मार्च किया और स्थिति पर काबू पाया। मंगलवार को आठ घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।

एसडीपीओ ने दोनों गांवों की पूजा समितियों के सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एहतियातन गांव में कैंप कर रही है।