सारण के 8 प्रखंडों के 121 गांव बाढ़ की चपेट में, 2.37 लाख आबादी प्रभावित
सारण जिले में बाढ़ से 8 प्रखंडों के 121 गांव और 2.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ...और पढ़ें

सारण के 8 प्रखंडों के 121 गांव बाढ़ की चपेट में, 2.37 लाख आबादी प्रभावित
HighLights
सारण के 121 गांव बाढ़ से प्रभावित, 2.37 लाख लोग बेघर।
प्रशासन द्वारा 198 नावों और 17 सामुदायिक रसोई से राहत।
6 बोट एंबुलेंस, 26 मेडिकल कैंप से स्वास्थ्य सेवाएँ।
जागरण संवाददाता, छपरा। सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। सात सितंबर को सुबह 10 बजे तक के बाढ़ दैनिक स्थिति प्रतिवेदन के अनुसार, जिले के आठ प्रखंडों के 39 पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के 121 गांव बाढ़ प्रभावित हैं।
इन इलाकों की 2,37,152 से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। इनमें से 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निष्क्रमित कर पहुंचाया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन तथा राहत-बचाव कार्य के लिए 198 नावों का परिचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने के लिए छह बोट एंबुलेंस और 26 मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं।
मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से भी प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अब तक 2,449 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। बाढ़ पीड़ितों के लिए जिले में दो बाढ़ आश्रय स्थल भी कार्यरत हैं।
प्रभावित लोगों के लिए 17 सामुदायिक रसोई केंद्र चल रहे हैं, जहां अब तक 24,340 लोगों को भोजन कराया गया है। इसके अलावा 8,945 खाद्य एवं ड्राई राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। जरूरतमंद लोगों के बीच 12,147 पॉलिथीन शीट्स भी बांटी गई हैं।
पशुधन की सुरक्षा के लिए आठ पशु आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 678 पशुओं को आश्रय दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों और पशु आश्रय स्थलों में पशुओं की देखभाल, उपचार तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। जि
ला प्रशासन के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम लोगों के साथ उनके पशुधन की सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है।
