विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन का काम कराने पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचलों में 22 सितंबर को लगेगा विशेष शिविर

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:01 PM (IST)

डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के मामलों की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक करते डीएम वैभव श्रीवास्‍तव।

समीक्षा बैठक करते डीएम वैभव श्रीवास्‍तव।

HighLights

  1. डीएम ने साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

  2. 22 सितंबर को सभी अंचलों में विशेष जमीन शिविर लगेंगे।

  3. भूमि संबंधी मामलों का निपटारा अंचल स्तर पर होगा।

जागरण संवाददाता, छपरा। डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक हुई।

इसमें विभिन्न विभागों, प्रखंडों और अंचलों से जुड़े मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सभी अंचलों में लगेगा विशेष सहयोग शिविर

बैठक में अभियान बसेरा-2 की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, बीडीओ और सीओ को 22 सितंबर को प्रत्येक अंचल में विशेष सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शिविर से पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें अभियान की जानकारी दी जाए। माइकिंग के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा जीविका दीदियों को संदेशवाहक के रूप में सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि संबंधी मामले और भूमि बंदोबस्ती का कार्य नियमानुसार संबंधित अंचल स्तर पर ही किया जाएगा।

शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की रसीद आवेदक को देने तथा अंचल कार्यालय के हेल्प डेस्क पर आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।

अपर समाहर्ता सह भूमि बंदोबस्ती पदाधिकारी को आवेदनों को संबंधित पंजी में दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों के साथ बैठक कर फीडबैक लेने को कहा गया।

सीडब्ल्यूजेसी-एमजेसी समेत लंबित मामलों का करें समयबद्ध निपटारा 

यह देखना है क‍ि कहीं कोई व्यक्ति लोगों को भूमि संबंधी मामलों में गुमराह कर पटना या अन्य स्थानों पर जाने के लिए तो प्रेरित नहीं कर रहा है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इसके बाद मिशन कायाकल्प की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंडों को प्रस्तावित कार्य शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा गया।

डीएम ने विभागों को जनोपयोगी कार्यों की सक्सेस स्टोरी साझा करने का निर्देश दिया। इसके लिए डीडीसी को गूगल फॉर्म/पोर्टल तैयार कराने को कहा गया।

बैठक में सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, सीपीग्राम, लोक सूचना अपीलीय कोषांग और नकारात्मक समाचारों से संबंधित प्रतिवेदनों की भी समीक्षा हुई।

डीएम ने लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने और सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनहित के मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।