विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल में 1 महीने रहने के बाद मां भवानी मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल, सारण में गांव वालों की मौजूदगी में लिए 7 फेरे

By Amritesh KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Fri, 11 Sep 2026 10:53 PM (IST)

प्रेमी युगल भोपाल में एक माह साथ रहने के बाद दरियापुर के खानपुर स्थित मां भवानी मंदिर में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंध गए।

प्रेमी युगल ने रचाई शादी। (जागरण)

प्रेमी युगल ने रचाई शादी। (जागरण)

HighLights

  1. प्रेमी युगल भोपाल में एक माह तक साथ रहे।

  2. खानपुर के मां भवानी मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।

  3. दोनों परिवारों और ग्रामीणों की सहमति से शादी हुई।

संवाद सूत्र, दरियापुर (सारण)। भोपाल में करीब एक माह तक साथ रहने के बाद प्रेमी युगल शुक्रवार को दरियापुर के खानपुर बाजार स्थित मां भवानी मंदिर पहुंचा।

यहां दोनों परिवारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर प्रेम को रिश्ते का नाम दे दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पक्ष वर-वधू को अपनी सहमति से घर ले गए।

जानकारी के अनुसार, खानपुर-खजुहाता गांव निवासी रंजीत शर्मा के पुत्र बादल शर्मा और मढ़ौरा के सिमरहिया गांव निवासी नंद किशोर शर्मा की पुत्री सुषमा कुमारी के बीच प्रेम संबंध था।

करीब एक माह पूर्व दोनों घर से निकलकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल चले गए थे। दोनों के भोपाल में साथ रहने की जानकारी मिलने के बाद मामला सामाजिक स्तर पर पहुंचा।

मंदिर पहुंचे स्वजन

इसके बाद जिला परिषद सदस्य करुणेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की पहल पर दोनों को भोपाल से खानपुर बुलाया गया। शुक्रवार को दोनों पक्षों के स्वजन के साथ स्थानीय ग्रामीण भी मां भवानी मंदिर पहुंचे।

यहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कराईं। वर-वधू ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया।

विवाह के बाद दोनों परिवारों ने सहमति जताई और वर-वधू को मंदिर से अपने साथ घर ले गए। प्रेमी युगल के विवाह की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद होटल में हुई शादी, अब दारोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पहुंची सारण एसएसपी के पास