Move to Jagran APP

डबल मर्डर: मास्टरमाइंड ​पूर्व विधायक छपरा जंक्शन से गिरफ्तार, आरोपी का अश्लील ​वीडियो दिखाया तो मरवा दिया

विभूतिपुर में डबल मर्डर कांड में साजिश रचने वाले पूर्व विधायक को जीआरपी व आरपीएफ ने छपरा जंक्शन से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। मृतकों को आरोपी का अश्लील वीडियो मिला था जिसे दोनों लोगों को दिखाया था। इस बात से खफा रामबालक सिंह ने दोनों को मरवा दिया।

By bhupendra singhEdited By: Deepti MishraPublished: Fri, 10 Mar 2023 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2023 11:25 AM (IST)
डबल मर्डर: मास्टरमाइंड ​पूर्व विधायक छपरा जंक्शन से गिरफ्तार, आरोपी का अश्लील ​वीडियो दिखाया तो मरवा दिया
विभूतिपुर में डबल मर्डर कांड का साजिशकर्ता पूर्व विधायक छपरा में गिरफ्तार ।

जागरण संवाददाता, छपरा: समस्तीपुर के विभूतिपुर में डबल मर्डर कांड का मास्टरमाइंड पूर्व विधायक रामबालक सिंह को जीआरपी व आरपीएफ ने गुरुवार को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार कर समस्तीपुर पुलिस को सौंप दिया है।

loksabha election banner

समस्तीपुर जिला के मडीहा ब्रह्मस्थान तिनमुहानी में 20 फरवरी की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दक्षिण सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्य नारायण सिंह उर्फ मंत्रीजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पूर्व विधायक रामबालक सिंह मुख्य साजिशकर्ता थे। विभूतिपुर थाना की पुलिस तब से ही आरोपी पूर्व विधायक की तलाश कर रही थी।

दिल्ली से समस्तीपुर लौट रहा था आरोपी

आरोपी पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन संख्या 12562 से नई दिल्ली से समस्तीपुर लौट रहा था। वह कोच संख्या ए-01 में बर्थ संख्या 47 पर सफर कर रहा था। पहले से सतर्क पुलिस कर्मियों ने छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर दिन के 3.10 बजे ट्रेन के पहुंचते ही पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रामबालक सिंह को कस्टडी में ले लिया।

कहा- विरोधियों की साजिश है

जीआरपी थाने में आरोपी रामबालक सिंह ने कहा कि वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए समस्तीपुर जा रहा था। इस हत्याकांड में विरोधियों ने उसे साजिश कर फंसाया है। कुछ विरोधी ऐसे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि वह विभूतिपुर और समस्तीपुर की राजनीति से जुड़ा रह सकें। वे चाहते हैं कि विभूतिपुर और समस्तीपुर की राजनीति से वह दूर हो जाएं।

आरोपी ने कहा कि घटना के वक्त वह समस्तीपुर छोड़िए, बिहार में ही नहीं था। इसके बावजूद मेरी संलिप्तता बताई जा रही है। हालांकि, घटना का खुलासा करते हुए समस्तीपुर पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। इसमें पूर्व विधायक के अश्लील वीडियो का प्रचारित होना, सुपारी देकर सूटर को बुलाना और पूर्व विधायक के एक सहयोगी द्वारा उसके रहने ठहरने का इंतजाम संभालना जैसी बातें शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मृतकों को आरोपी का अश्लील वीडियो मिला था, जिसे दोनों ने लोगों को दिखाया था। इस बात से खफा रामबालक सिंह ने दोनों को मरवा दिया। मामले में रामबालक के छोटे भाई से भी पूछताछ की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.