Move to Jagran APP

मैकडोनाल्ड उच्चतर विद्यालय देवरिया बना सामग्री कोषांग

महाराजगंज में लोकसभा चुनाव के लिए मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया को सामग्री एवं कार्मिक कोषांग केंद्र बनाया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कार्मिक कोषांग के प्रभारी बीईओ अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 05:54 PM (IST)
मैकडोनाल्ड उच्चतर विद्यालय देवरिया बना सामग्री कोषांग
मैकडोनाल्ड उच्चतर विद्यालय देवरिया बना सामग्री कोषांग

संसू, तरैया : महाराजगंज में लोकसभा चुनाव के लिए मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया को सामग्री एवं कार्मिक कोषांग केंद्र बनाया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कार्मिक कोषांग के प्रभारी बीईओ अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कोषांग में 20 अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सामग्री कोषांग के प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक कौशल कुमार गुप्ता बनाए गए हैं। इस कोषांग में 9 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। वाहन कोषांग का प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह को बनाया गया है। इस कोषांग में पदाधिकारी की मदद करने के लिए 11 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। कैमरामैन कोषांग के प्रभारी अंचल निरीक्षक हरेंद्र प्रसाद यादव हैं। इस कोषांग में अन्य चार कर्मियों को नियुक्त किया गया है। अग्रिम कोषांग के प्रभारी कृषि समन्वयक सुनील कुमार द्विवेदी हैं। इस कोषांग में अन्य 10 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। ईवीएम कोषांग के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह है। इस कोषांग में भी 10 कर्मियों को नियुक्त किया गया है। आचार संहिता एवं मीडिया प्रभारी अंचलाधिकारी वीरेंद्र मोहन है। इस कोषांग में तीन कर्मियों को नियुक्त किया गया है। जन शिकायत कोषांग के प्रभारी योगेंद्र सिंह हैं और इसमें अन्य दो कर्मियों को नियुक्त किया गया है। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि सभी कोषांग प्रभारियों को बैठक के माध्यम से अपने अपने कोषांग में मुस्तैदी से तैनात रहने को कहा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.