राशन -किरासन नहीं मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
छपरा। शहर के अजाबगंज मोहल्ले(वार्ड संख्या- एक) के लोगों ने राशन- किरासन नहीं मिलने से आजिज आकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।
छपरा। शहर के अजाबगंज मोहल्ले(वार्ड संख्या- एक) के लोगों ने राशन- किरासन नहीं मिलने से आजिज आकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जन वितरण के दुकानदार रामेश्वर प्रसाद ने गेंहू एवं चावल का वितरण समय से नहीं करते है। डीलर सही तरीके से वजन करके भी राशन नहीं देते है, विरोध करने पर किसी बात तक नहीं सुनते है। उल्टे उन्हें राशन भी नहीं देने की धमकी देते है। डीलर की शिकायत कई बार एमओ से भी की गई लेकिन उसके बाद भी डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। एमओ बार -बार आश्वासन देते है कि वे आकर राशन सही तरीके से दिला देंगे। लेकिन एमओ साहब नहीं आते है। जिसे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना था कि पिछले महीने डीलर रामेश्वर प्रसाद का आनाज कालाबजार में जा रहा था तो हमालोगों ने पीछा करके भगवान बाजार थाने को पकड़ा दिया था। लेकिन एमओ ने मिली भगत करके थाने से राशन को छोड़वा दिया और डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन करने वालों में चम्पा निशा, शीाला देवी, नैमा खातुन, जरीना खातुन, सबिता देवी, रानी कुमारी, नसीबन निशा, सहनजा खातुन, गीता देवी, कुसुम देवी, गुलशन बीबी, संजीदा खातुन, नूरजहां खातुन, सोनी खातुन, रेहाना खातुन, उषा देवी, विनीता कुमारी, देव कुमारी आदि मौजूद थे।