Move to Jagran APP

अयोध्यापति श्रीराम के दर्शन को सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु

र्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक राममय हो गया। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रीराम की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा शामिल थी जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम अपने हाथों में धनुष धारण किए हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:27 AM (IST)
अयोध्यापति श्रीराम के दर्शन को सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु
अयोध्यापति श्रीराम के दर्शन को सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, छपरा :

loksabha election banner

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक राममय हो गया। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रीराम की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा शामिल थी, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम अपने हाथों में धनुष धारण किए हुए हैं। इसके साथ ही वीर हनुमान की दस फीट ऊंची प्रतिमा शोभा यात्रा में शामिल थी। दोनो प्रतिमाओं को विशालकाय रथ पर विराजमान करके नगर भ्रमण कराया गया। श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा दहियांवा शिव मंदिर से शुरू हुई। शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। वे एक ही नारा, एक ही नाम जयश्री राम जय, जय श्रीराम के जयघोष कर रहे थे। श्रद्धालु परंपरागत हथियार तलवार एवं भाला लेकर चल रहे थे। जिससे शोभा यात्रा की रौनक बढ़ रही थी।

हाथी, घोड़ा व डीजे बढ़ा रहे थे शोभा

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में हाथी घोड़ा और ऊंट को भी शामिल किया गया था। शोभा यात्रा में पांच हाथी, बीस घोड़ा, तीन ऊंट आगे चल रहे थे। इनके साथ हाथों में विशालकाय भगवा रंग का पताका भी राम भक्त लेकर चल रहे थे। इसके साथ ही डीजे व बैंड -बाजा भी यात्रा में शामिल था। जिसमें धार्मिक गीत एवं भजन कीर्तन बज रहा था। शोभा यात्रा में डीजे, बैंड बाजा, ढोल तासा, नगाड़ा, नाल, करताल, हुड़का, शंख समेत कई वाद्य यंत्रों के साथ कलाकार शामिल थे। जिससे शोभा यात्रा और आकर्षक लग रहा था।

भगवा रंग के झंडो से पटा शहर

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा जिस मार्ग से गुजरने वाली थी उस मार्ग के सड़क को दोनों तरफ भगवा रंग के झंडे से पाट दिया गया था। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर गली मुहल्लों को भगवा रंग के झंडे लगाए गये थे। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए चौक-चौराहों पर भव्य तोरण द्वार, बैनर लगाए गये थे। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शोभा यात्रा की स्वागत की तैयारी की गई थी। शहर के सभी जगहों पर श्री राम नाम लिखा भगवा झंडा लगाया गया था। जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजर रही थी। वहां के लोग पुष्प की वर्षा भी कर रहे थे।

यात्रा में शामिल युवाओं में दिख रहा था गजब का उत्साह

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल युवाओं के जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज रहा था। युवा शोभा यात्रा में खास अंदाज में शामिल थे। युवा बाइक पर तिरंगा व भगवा झंडा लगाकर घूम रहे थे। वे विभिन्न मार्गो पर भारत माता की जय, बंदे भारत माता की जय एवं जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। कई युवा पंरपरागत अस्त्र भी ले कर यात्रा में शामिल हुए थे। युवा श्रद्धा व आस्था के साथ शहर में घूम रहे थे। यात्रा में शामिल युवाओं की टोली भी आकर्षक लग रही थी। शहर के विभिन्न मुहल्लों से बजरंग दल के कार्यकर्ता के साथ निकले युवाओं की अलग -अलग टीम थी। कई युवा भगवा पगड़ी बांध कर यात्रा में शामिल थे, तो कई बाइक पर तिरंगा लगा कर यात्रा में शामिल थे। युवाओं की टोली जिस ओर से निकलती थी तो लोग समझते थे कि शोभा यात्रा आ गई।

राम सेतु का पत्थर व राम दरबार था आकर्षण का केंद्र

रामनवमी पर निकलने वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में इस बार रामेश्वर से आए राम सेतु का पत्थर आकर्षण का केंद्र बना था। रावण दरबार में रावण के साथ उसकी धर्मपत्नी मंदोदरी, भाई विभिषण, पुत्र मेघनाथ एवं अन्य दरबारी थे। जिसमें रामदरबार, समुद्रमंथन, भारत माता की की प्रतिमा बनी थी।

शोभा यात्रा में रामेश्वरम से आए राम सेतु का पत्थर भी यात्रा में शामिल था, जो पानी में तैरता हुआ दिख रहा था। श्रद्धालु भक्त भगवान राम के साथ इस पवित्र पत्थर का भी दर्शन करे थे। शोभा यात्रा में शामिल करने के लिए इसे रामेश्वरम से खास तौर पर मंगाया गया था। जिसे छूने के लिए भी लोग बेचैन दिख रहे थे। इसके साथ ही विभिन्न देवी देवताओं की भी प्रतिमा शोभा यात्रा में शामिल थे।

अशोक वाटिका व हिरण वध की भी थी झांकी

रामनवमी पर निकली वाले शोभा यात्रा में इस बार अशोक वाटिक, हिरण वध की आकर्षक झांकी थी। जिसे देखने पर रामायण काल की याद आ रही थी। यात्रा में दशरथ दरबार, भारत माता की भव्य प्रतिमा, भारतीय नव वर्ष की झांकी, श्रीराम सबरी संवाद की झांकी, हिरण वध, नदी पार कराते केवट की झांकी, भगवान राम द्वारा शिव की पूजा करना, अशोक वाटिका, सुरसा की झांकी थी। शोक वाटिका आकर्षण का केंद्र था जिसमें माता सीता के साथ त्रिजटा राक्षसी थी। इसके साथ ही सुरसा का भी विशालकाय प्रतिमा बनाया गया था। जिसे श्रद्धालु देखकर हैरान रह जा रहे थे। शोभा यात्रा में दिखी सर्जिकल स्ट्राइक की झलक

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में देशभक्ति का झलक दिखा। यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी शामिल किया था। झांकी में वीर सैनिक के आतंकवादियों को मारते हुए दिखाया गया था। शोभा यात्रा को देख रहे लोगों सर्जिक स्ट्राइक की झांकी के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसके साथ ही वायुसेना द्वारा किये गये एयर स्ट्राइक का पोस्टर लगाया गया था। जिसमें आतंकी शिविरों पर बम गिराकर नष्ट करते हुए दिखाया गया था। शोभा यात्रा को देखने को उमड़े थे राम भक्त

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को देखने के लिए शहर के दोनो तरफ सुबह से ही श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ सड़कों पर उतर गई थी। सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। शोभा यात्रा पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई जो दहियांवा, डाकबंगला रोड, मालखाना चौक, रामराज्य चौक, नारायण चौक, थाना चौक, साहेबगंज चौक, खनुआ, कटहरी बाग, कटहरी बाग मोड़, गांधी चौक, मौना गोला रोड, मौना चौक, सलेमपुर, कचहरी स्टेशन, योगनिया कोठी, नगरपालिका चौक, बस स्टैंड, दरोगा राय चौक, भगवान बाजार चौक, गुदरी बाजार चौक, बुट्टी मोड, श्री धर्मनाथ मंदिर, बहुरिया कोठी, अस्पताल चौक समेत पूरे शहर में भ्रमण किया। पुष्प वर्षा व आरती उताकर किया स्वागत

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया। दुर्गा पूजा समिति व सामाजिक संस्था के लोगो ने यात्रा का स्वागत किया। चौक -चौराहों पर हाथी-घोड़ा उंट से लेकर राम भक्त के स्वागत व खाने के लिए फल, मिठाई, शर्बत, पानी की व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा जिस मार्ग से गुजर रही थी, वहां महिलाएं व युवतियां अपने छत से पुष्प वर्षा कर रही थी। शहर के विभिन्न चौक -चौराहे पर महिलाओं ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की पूजा -अर्चना के साथ ही आरती किया। शोभा यात्रा की सुरक्षा को ले तैनात थे जवान

श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिस मार्ग से शोभा यात्रा निकली वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शोभा यात्रा के साथ पुलिस बल के जवान चल रहे थे। शहर की विधि व्यवस्था न बिगड़ इसके लिए विभिन्न चौक -चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस कप्तान हरकिशोर राय खुद विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुई थी। शहर में पुलिस बल पूरे दिन गश्ती की। रामनवमी को लेकर देवी -मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.