सारण में पूर्णिया SP ऑफिस के क्लर्क और बेटे पर चाकू से हमला, रंगदारी और आपसी विवाद का मामला
छपरा के अटल नगर में पूर्णिया एसपी कार्यालय के हेड क्लर्क पंकज कुमार सिंह और उनके बेटे अंबुज सिंह पर ...और पढ़ें

छपरा सदर अस्पताल में जख्मी पिता-पुत्र का उपचार करते डॉक्टर। जागरण
HighLights
पूर्णिया एसपी कार्यालय के हेड क्लर्क पर हमला।
बेटे अंबुज सिंह की हालत गंभीर, पटना रेफर।
रंगदारी और आपसी विवाद को लेकर घटना।
जागरण संवाददाता, छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अटल नगर मोहल्ले में रंगदारी और आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में बिहार पुलिस के हेड क्लर्क और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले में घायल पंकज कुमार सिंह पूर्णिया एसपी कार्यालय में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके पुत्र अंबुज सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।
घर की सफाई के दौरान हमला
पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वह दशहरा की छुट्टी में अपने घर आए थे। इसी दौरान घर की साफ-सफाई कर रहे थे, तभी बगल के पड़ोसियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
चाकू लगने से वह और उनका पुत्र अंबुज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इसमें बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पहले भी रंगदारी और मारपीट का आरोप
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. अर्जुन कुमार ने अंबुज सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घायल पंकज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित आरोपित पहले भी कई बार रंगदारी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थाने में कई बार शिकायत भी की गई है।
