बच्चे की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम
परसागढ़-बनपुरा मेन रोड पर तीन दिन पूर्व बाइक के धक्के से जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही केशरी मठिया गांव में स्कूल के सामने ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आवागमन बाधित कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वे वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे से लगा जाम करीब साढ़े 10 बजे समाप्त हुआ।
संसू, एकमा : परसागढ़-बनपुरा मेन रोड पर तीन दिन पूर्व बाइक के धक्के से जख्मी बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही केशरी मठिया गांव में स्कूल के सामने ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आवागमन बाधित कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वे वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे से लगा जाम करीब साढ़े 10 बजे समाप्त हुआ।
मालूम हो कि केशरी मठिया गांव निवासी श्रीराम गिरि का सात वर्षीय पुत्र सुखधान गिरि स्कूल से लौटते समय तीन दिन पूर्व एक बाइक की ठोकर से जख्मी हो गया था। गंभीर रूप से घायल सुखधान को इलाज के लिए एकमा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही सुबह करीब 9 बजे लोगों ने लकड़ी की मोटी सिल्ली रखकर सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे थे। वे पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मुखियापति मदन राय, सरपंच पुत्र विनय कुमार, सुरेश काका, मुनमुन गोस्वामी, योगेंद्र ¨सह, दिलीप पाठक, विधायक प्रतिनिधि र¨वद्र पाण्डेय, पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय, विनय कुमार राम, एवं बलिराम गिरि आदि के सहयोग से जाम हटाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना से फर्दबयान आने के बाद प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।