आग से महिला झुलसी, पटना रेफर
कोपा थाना क्षेत्र के पीयानो टोला में मंगलवार की सुबह एक महिला आग से बुरी तरह से झुलस गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:52 PM (IST)
सारण। कोपा थाना क्षेत्र के पीयानो टोला में मंगलवार की सुबह एक महिला आग से बुरी तरह से झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पियानो के दीपू शर्मा की पत्नी रम्भा देवी आग की चपेट में आ गई। घायल को इलाज के लिए लोग सदर अस्पताल छपरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर के 60 प्रतिशत जल जाने की बात बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। बेहोशी के कारण रम्भा का फर्द बयान दर्ज नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें