विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां गई नौसीन? 2 साल की बेटी भी गायब, सारण में 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Tue, 26 May 2026 06:02 PM (IST)

सारण के मढ़ौरा में एक विवाहिता और उसकी मासूम बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। मायके पक्ष की ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर।

एआई जेनरेटेड तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संसू, मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जदौली ढोले बथना गांव से एक विवाहिता और उसकी मासूम बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है।

घटना को लेकर विवाहिता की मां के आवेदन पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नौसीन का फिरोज से हुआ था निकाह

तरैया थाना क्षेत्र के राजवारा वार्ड संख्या-02 निवासी नूरजहां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री नौसीन खातून की शादी वर्ष 2022 में बथना गांव निवासी फिरोज आलम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से पति, ससुर, भैंसुर, ननद तथा एक रिश्तेदार महिला द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और ढाई लाख रुपये नकद की मांग की जाने लगी।

गाली-गलौज और प्रताड़ना

मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2024 में बच्ची के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई।

इसी बीच पति फिरोज आलम ने मायके वालों को फोन कर बताया कि नौसीन अपनी बच्ची के साथ घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

  • विवाहिता और मासूम बच्ची के गायब होने से सनसनी
  • दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी
  • मायके पक्ष ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता की मां की आशंका

पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि दहेज को लेकर उनकी पुत्री और नातिन के साथ अनहोनी हुई है या उन्हें कहीं गायब कर दिया गया है।

इस मामले में मढ़ौरा थाना कांड संख्या 951/26 दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर अनूप कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- 6 साल पहले नाबालिग थी; अब दो बच्चों की मां, पॉक्सो केस सॉल्व कर बक्सर में थानाध्यक्ष ने पीठ थपथपाई

यह भी पढ़ें- बेतिया राज का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ बकाया, 30 साल से किराया नहीं, छह लीजधारकों को नोटिस