Move to Jagran APP

तीसरे दिन खत्म हुई निगम कर्मियों की हड़ताल

नगर निगम के सफाई कर्मी के तीन दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को नगर निगम के मेयर प्रिया देवी एवं डिप्टी मेयर अमृतांजलि सोनी के साथ हुए समझौता वार्ता के बाद खत्म हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:41 PM (IST)
तीसरे दिन खत्म हुई निगम कर्मियों की हड़ताल
तीसरे दिन खत्म हुई निगम कर्मियों की हड़ताल

जागरण संवाददाता, छपरा : नगर निगम के सफाई कर्मी के तीन दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को नगर निगम के मेयर प्रिया देवी एवं डिप्टी मेयर अमृतांजलि सोनी के साथ हुए समझौता वार्ता के बाद खत्म हो गई। बिहार लोकल वाडिज इम्पालइज फेडरेशन के सारण जिला इकाई सातवां वेतन लागू करने, मानदेय कर्मियों को नियमित करने या उनका वेतन 18 हजार करने एवं सेवानिवृत कर्मियों को आजीवन पेंशन देने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर कर्मी गए थे। इस दौरान सफाई एजेंसी को भी शहर में काम नहीं करने दिया। इस कारण शहर के विभिन्न चौक -चौराहे पर कचरे का अंबार लगा रहा।

loksabha election banner

तीन दिनों में नगर निगम मे कोई कार्य नहीं हो सका। नगर निगम में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनने, टैक्स जमा करने एवं अन्य कार्य करने के लिए शहरवासी आ रहे थे। लेकिन कार्यालय के गेट पर ताला लगा रहने के बाद लोग बैरंग लौट जा रहे थे। मौना वानगंज के पास मुख्य सड़क पर कचरा पटा हुआ था। इस बीच निगम प्रशासन ने बिहार लोकल वाडिज इम्पालइज फेडरेशन के सारण जिला के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव से वार्ता की। मांगों पर चर्चा करी गई। मेयर प्रिया देवी ने बताया कि फेडरेशन के अध्यक्ष से हुए वार्ता को 24 सितंबर को होने वाले स्थाई सशक्त समिति एवं नगर निगम की बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने पर सफाई कर्मी, चालक एवं लिपिक का दैनिक मजदूरी बढ़ाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.