Move to Jagran APP

छपरा नगर निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को समर्थन में नगर निगम के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 03:39 PM (IST)
छपरा नगर निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
छपरा नगर निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, छपरा : मांगों को समर्थन में नगर निगम के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे सफाई से लेकर कार्यालय तक का कार्य ठप हो गया। इसी बीच कर्मियों ने मांगों में समर्थन में कार्यालय के गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद यादव एवं सचिव सिया राम ¨सह के नेतृत्व में वे अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। नेता द्वय ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर सातवां वेतन लागू करने, मानदेय कर्मियों को नियमित करने या उनका वेतन 18 हजार करने एवं सेवानिवृत कर्मियों को आजीवन पेंशन देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है। जब तक सरकार हमारी मांगों को नही मानती है सफाई कार्य से लेकर कार्यालय तक का पूरा कार्य ठप रहेगा।

प्रदर्शन करने वालों में मकसूद अहमद, आरिफ, ध्रुव प्रसाद, असगर, गिरधारी राम, टुनटुन बांसफोड़, संजय राम, मनोज राम, रणधीर राम, सिपाही राम, मनोज बांसफोड, दीपक कुमार, रवि राम, सोनू राम, भुवनेश्वर राम, अनिल राम, दीपक राम, विक्रम राम, विनोद राम, मालती देवी, ललिता देवी, शिव कुमारी देवी, शिवझड़ी देवी, चंपा देवी, मीरा देवी, लीलावती देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

कार्यालय में पसरा सन्नाटा

निगम कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। आंदोलनकारियों ने एजेंसी द्वारा होने सफाई कार्य को भी बाधित कर दिया है। एजेंसी के सफाई कर्मी एवं ट्रैक्टर को नहीं जाने दिया। इस कारण शहर का कचरा नहीं उठ सका। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। वैसे ही 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवकाश के कारण शहर में सफाई कार्य नहीं हुआ था।

मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध

आंदोलन से एक दिन पूर्व 17 सितंबर को निगम कर्मियों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। यह नगर निगम से चल कर समाहरणालय पथ, थाना चौक, साहेबगंज चौक, नगर पालिका चौक होते हुए वापस लौटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.