मढ़ौरा में नल-जल योजना पर लग सकता ग्रहण
मुखिया संघ में पड़ी दरार को पाटने के लिए प्रखंड के सभी मुखिया की आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र राय के आवास पर हुई।
सारण। मुखिया संघ में पड़ी दरार को पाटने के लिए प्रखंड के सभी मुखिया की आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र राय के आवास पर हुई। जिसमें संघ के निर्णय से विपरीत चलने वाले रसूलपुर के मुखिया अर¨वद कुमार ¨सह भी शामिल हुए। सनद रहे कि संघ के निर्णय के विपरीत मुखिया अर¨वद कुमार ने नल जल योजना का शिलान्यास शुक्रवार को करवाया। जबकि संघ इस मद से खर्च होने वाले रुपये वार्ड के माध्यम से करवाने के सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रहा है। मुखिया अर¨वद के इस कदम से संघ में दरार पड़ने की संभावना बढ़ गई थी। बैठक के बाद संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया वीरेंद्र राय ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय के कार्य हेतु राशि वार्ड समिति को देने के लिए बीडीओ को लिखित रुप से कहना होगा। साथ ही चौदहवीं वित्त आयोग की राशि तबतक नहीं दी जाएगी जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता। सरकार की तानाशाही के खिलाफ हम सभी झुकने वाले नही हैं। सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल बीडीओ से मिलेगा। अगर बीडीओ लिखित रूप से पैसे ट्रांसफर की बात कहते हैं तो वार्ड के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, क्योंकि मामला अभी कोर्ट में हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अमित राय, दहारी राय,हरेन्द्र राय ,मुखिया अरुण ¨सह,गणेश राय ,सुरेन्द्र प्रसाद,अरविन्द कुमार ¨सह सहित अन्य मुखिया मौजूद थे।