मढ़ौरा में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख
सारण। मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 के नागेंद्र साह के घर में मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे अचान
सारण। मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 के नागेंद्र साह के घर में मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। अगलगी की इस घटना में वार्ड संख्या 16 निवासी नागेंद्र साह तथा सुरेंद्र साह के मकान में लाखों की संपत्ति राख हो गई। जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। अचानक उन्हें आग की गर्मी महसूस हुई। जब नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर में आग लगी है। आनन फानन में वे लोग घर से बाहर निकले तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाते तबतक दो घरों को जलाकर राख कर दिया था। इस क्रम में तीन भैंस तथा दो बकरियां जिदा जल गई। मकान में रखे बिछावन, कपड़े, अनाज, बर्तन सभी सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे समाजसेवी अमित राय ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सहायता प्राप्त नही हुई थी। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हैं।