विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण के मशरक में तीन दिनों तक बंदर ने खूब मचाया उत्पात, 3 दर्जन लोगों को किया घायल, वन विभाग ने पकड़ा

Published: Wed, 11 Mar 2026 12:53 PM (GMT+05:30)

सारण के मशरक में तीन दिनों से आतंक मचा रहे एक बंदर को वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मशरक(सारण)। मशरक स्टेशन रोड इलाके में पिछले तीन दिनों से आतंक मचा रहे बंदर को आखिरकार बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्टेशन रोड के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि यह बंदर पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लोगों पर हमला कर रहा था। इस दौरान उसने करीब तीन दर्जन स्थानीय लोगों और राहगीरों को काटकर घायल कर दिया था। बंदर के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

घायलों को लगवाने पड़े एंटी रेबीज इंजेक्शन

घायलों को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना पड़ा, जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

बुधवार को मिली कामयाबी

मंगलवार को भी वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए गोपालगंज से निजी एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। बुधवार की सुबह टीम ने जाल बिछाकर और खाने का लालच देकर बंदर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोहन महतो,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित सिंह, पार्षद राजेश कुमार तिवारी, पार्षद दिनेश प्रसाद, दीपक ओझा उर्फ धोती बाबा, डॉ. पी.के. परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता एवं रंजन कुमार सोनी समेत आदि उपस्थित थे।