Move to Jagran APP

होली को ले बाजार हुआ कलरफुल

रंग उमंग प्रेम और सद्भाव का प्रतीक पर्व होली करीब है। इसको लेकर हर ओर उल्लास है। उत्साह है। बाजार से लेकर घर तक में माहौल रंगीन हो चुका है। होली गीतों के साथ होली का खुमार भी जैसे लोगों पर चढ़ने लगा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह की धूम मची है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:32 AM (IST)
होली को ले बाजार हुआ कलरफुल
होली को ले बाजार हुआ कलरफुल

जागरण संवाददाता, छपरा : रंग, उमंग, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक पर्व होली करीब है। इसको लेकर हर ओर उल्लास है। उत्साह है। बाजार से लेकर घर तक में माहौल रंगीन हो चुका है। होली गीतों के साथ होली का खुमार भी जैसे लोगों पर चढ़ने लगा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह की धूम मची है।

loksabha election banner

होली को लेकर घर में महिलाओं से लेकर बच्चे तक अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। नए कपड़े, रंग-गुलाल, पिचकारी, पुआ-पकवान को लेकर बातें हो रही हैं। बाजार भी सज-धज कर तैयार हो गया है। बच्चे शॉट गन से लेकर एयर गन वाली पिचकारी लेने की जिद कर रहे हैं। इस बार भी बजार चिनी पिचकारियों से भरा पड़ा है। हालांकि कई लोग देसी पिचकारी को प्रमुखता दे रहे हैं।

शहर के हथुआ मार्केट, नगर पालिका चौक, साहेबगंज, मौना चौक, मौना नीम, भगवान बाजार एवं गुदरी बाजार में रंगों व पिचकारी की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। यहां कई रेंज की पिचकारी हैं। इस बार बाजारों में हर्बल रंगों की डिमांड ज्यादा है। बाजारों में कई ब्रांड के हर्बल रंग बिक रहे है।

बाजारों में मोदी मुखौटा व राजस्थानी टोपी भी

आचार संहिता के कारण इस बार राजनेताओं की होली कैसी रहेगी, यह तो समय बताएगा लेकिन बाजार में मोदी, राहुल, सोनिया गांधी, लालू यादव एवं नीतीश कुमार का मुखौटा बिक रहा है। इसके साथ ही यमराज, राक्षस, डोरेमोन आदि के साथ बाजारों में सुंदर-सुंदर टोपियां आई हैं। बाजार में मोदी मुखौटा के साथ राजस्थानी टोपी ड्रैगन, बाल गणेश, छोटा भीम मुखौटा खूब बिक रहा है।

होलिका दहन 20, होली 21 को

होली इस बार चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को है। होलिका दहन 20 मार्च को होगा। पंडित अनित शुक्ल ने बताया कि होलिका दहन का समय 20 मार्च को रात 8.59 से रात 12.06 बजे तक है। भद्रा पूंछ शाम 5.24 से शाम 6.25 बजे तक एवं भद्रा मुख शाम 6.25 से रात 8.07 बजे तक है। इसलिए होलिका दहन 8.58 बजे से प्रारंभ होगा। इनसेट :

बाजार में बिक रहे पिचकारी व मुखौटों के मूल्य

सामग्री - कीमत रुपये में

गैलन गन - 100 -200

मोदी टोपी - 50 - 70

ड्रैगन टोपी - 50 -100

कलर स्प्रे - 20 -40

कलर फॉग स्प्रे - 30 -70

पेंट स्प्रे - 30 - 50

यमराज मुखौटा - 40 -100

राक्षस - मुखौटा -80 - 130

ड्रैगन मुखौटा - 100 - 150

डोरेमोन मुखौटा - 30 - 70

डोरेमोन टैंक - 140 - 200

एसएलआर गन - 60 -300

चक्री गन - 90 - 300

टॉम एंड जेरी -60 - 80

छोटा भीम - 50 - 100

मिकी माउस - 40 - 60

गैलन गन - 100 - 300

फॉग स्टिक - 100 - 150


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.