Move to Jagran APP

मकर संक्रांति कल, बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग

भगवान भास्कर 15 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण होते हैं। इनका संक्रमण काल इसी दिन खत्म होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर विशेष संयोग बन रहा है। पंडितों के अनुसार वृष तथा तुला पर खास तरह का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 09:57 PM (IST)
मकर संक्रांति कल, बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग
मकर संक्रांति कल, बन रहा है दुर्लभ शुभ संयोग

जागरण संवाददाता, छपरा : भगवान भास्कर 15 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण होते हैं। इनका संक्रमण काल इसी दिन खत्म होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति पर विशेष संयोग बन रहा है। पंडितों के अनुसार वृष तथा तुला पर खास तरह का दुर्लभ संयोग बन रहा है। वृष तथा तुला के लिए शुभता में वृद्धि रहेगी। कर्क राशि में लिए राशि राहु का गोचर है। शुभ ग्रहों के रहने से इस बार शुभ संयोग बन रहा है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान -पुण्य का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भीष्म पितामह को मोक्ष मिला था। पंडित अनीत शुक्ल एवं अंगद शास्त्री अकेला उर्फ मुन्ना बाबा ने बताया कि विश्व पंचांग के अनुसार मंगलवार 14 जनवरी मंगलवार की रात बजकर 8 मिनट पर सूर्य मकर राशि में को दोपहर 12:00 बजे तक सूर्य मकर रहेंगे। इसलिए मकर संक्रांति सुबह से ही मानी जाएगी। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान करेंगे। गंगा स्नान से अश्वमेध यज्ञ के समान फल

loksabha election banner

मकर संक्रांति में स्नान और दान का फल कई जन्मों तक मिलता है। तिल, गुड़, चूड़ा-दही, खिचड़ी आदि के साथ लकड़ी व अग्नि दान किया जाता है। रिविलगंज के राघोपुर गांव निवासी पंडित मानवेंद्र त्रिपाठी उर्फ चुन्नू बाबा ने बताया कि स्नान -दान से एक हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है। संक्रांति पर तिल दान का खास महत्व है। तिल विष्णु को प्रिय होने के साथ गर्म भी होता है। खूब हुई चूड़ा, लाई व दूध की बिक्री

खिचड़ी हो लेकर शनिवार को लाई, चूड़ा व गुड़ की जमकर बिक्री हुई। शहर के मौना गोला रोड, योगिनिया कोठी, भगवान बाजार मुहल्ले में घुनसार की दुकानों में चूड़ा भुजवाने के लिए भीड़ लगी रही। महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गयी। वैसे विभिन्न चौक -चौराहे पर चूड़ा का लाई बिक रहा था। इसके अलावा तिल व तिलकुट की बिक्री भी खूब हो रही है। मोदी व नीतीश के पतंग की डिमांड

मकर संक्रांति में दही- चूड़ा खाने के साथ ही पतंगबाजी भी खूब होती है। इसलिए बाजारों में कई किस्म के पतंग बिक रहे हैं। पतंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तस्वीर वाले पतंग की मांग ज्यादा है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा कैटरीना, सलमान खान, अमीर खान, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के तस्वीर वाले पतंग की जमकर बिक्री हुई। शहर के मौना चौक, साहेबगंज, सोनरपट्टी, भगवान बाजार एवं गुदरी बाजार में पतंग की जमकर बिकी हो रही है। इनसेट :

मकर संक्रांति पर राशि के हिसाब से दान

-मेष - दही, काला तिल

-वृष - सफेद तिल, दही

-मिथुन -दूध, चावल

-कर्क - गेहूं , काला तिल

-¨सह - तिल, दही

-कन्या - काला तिल, चावल

- तुला- दाल व पीला वस्त्र

-वृश्चिक - दाल, काला तिल

- धनु- काला तिल, चावल

-मकर -दही,काला तिल

-कुंभ - दही, पीला वस्त्र

-मीन -गेहूं, काला तिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.