तरैया में विष्णु महायज्ञ को निकली भव्य कलश यात्रा
प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज परिसर स्थित बेनीपुरी बाबा का दरबार शनिवार को भारी भीड़ का गवाह बना। मौका था विष्णु महायज्ञ के लिए निकलने वाले कलश यात्रा का।
संवाद सूत्र, तरैया : वाइडीबीएस कॉलेज परिसर स्थित बेनीपुरी बाबा के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौका था विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा का। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में यज्ञ संरक्षक संत शिरोमणी नारद जी महाराज व संयोजक स्वामी मधुसुदनाचार्य जी महाराज समेत सैकड़ों की संख्या में साधू संत व महात्मा चल रहे थे।
महायज्ञ शुरू होने से माहौल भक्तिमय हो गया है। यज्ञस्थल से हाथी घोड़े, गाजे-बाजे, डीजे के साथ जय श्री राम, जय श्री भागवत नारायण, जय ठाकुर जी की जयघोष करते लोग निकले। कलश यात्रा तरैया बाजार एसएच 73 होते हुए खराटी, सिरमी, शीतलपट्टी, उसरी, भगवानपुर होते हुए लगभग आठ किमी की दूरी तय करते हुए पानापुर गंडक नदी किनारे स्थित मथुराधाम पहुचीं। कलश यात्रा में ग्यारह सौ से अधिक महिलाएं व युवतियां शामिल थीं। स्वामी मधुसुदनाचार्ज जी रथ पर सवार होकर चल रहे थे। कलश यात्रा में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कलश यात्रा में विष्णु महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख हरिशंकर ¨सह, सचिव कमला प्रसाद, राजू गुप्ता, सुरेन्द्र त्रिपाठी, वीरेंद्र ¨सह, गुरुचरण शर्मा, रामा ¨सह, नीतेश कुमार समेत यज्ञ कमेटी के सदस्य शामिल थे। वहीं कोंध पंचायत की मुखिया रूबी देवी व उनके प्रतिनिधि कौशल ¨सह, उसरी बाजार के समीप न्यू एसएस पब्लिक स्कुल के डायरेक्टर झुनझुन प्रसाद ने कलश यात्रियों का स्वागत किया।