Move to Jagran APP

कुशवाहा समाज का रहा है पुराना इतिहास

देश में कुशवाहा समाज का पुराना इतिहास रहा है। मौर्य वंशज का 139 वर्षो तक शासन रहा है। कुशवाहा मुनि गौतम बुद्ध के वंशज हैं। इस लिए कुशवाहा पहचान का मोहताज नहीं है। उक्त बातें रालोसपा के जिलाध्यक्ष डा अशोक ¨सह कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय खेमाडीह परिसर में आयोजित कुशवाहा सम्मलेन में कही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 10:02 PM (IST)
कुशवाहा समाज का रहा है पुराना इतिहास
कुशवाहा समाज का रहा है पुराना इतिहास

संसू, परसा : देश में कुशवाहा समाज का पुराना इतिहास रहा है। मौर्य वंशज का 139 वर्षो तक शासन रहा है। कुशवाहा मुनि गौतम बुद्ध के वंशज हैं। इस लिए कुशवाहा पहचान का मोहताज नहीं है। उक्त बातें रालोसपा के जिलाध्यक्ष डा अशोक ¨सह कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय खेमाडीह परिसर में आयोजित कुशवाहा सम्मलेन में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अशोक सम्राट, पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले जैसे कुशवाहा जाति के विभूतियों का नाम इतिहास में दर्ज है। अब जरुरत है सभी को एक जुट होने की। आपसी द्वेष खत्म कर हक की लड़ाई के लिए एक मंच पर आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुशवाहा समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आने की अपील की। सभा को राम सेवक ¨सह, हरदेव ¨सह कुशवाहा, रविन्द्र ¨सह, डॉ त्रिलोकी ¨सह, डॉ इंद्र मोहन ¨सह, जदयू अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरेंद्र कुमार ¨सह ने की ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.