किसानो को दिए अच्छी पैदावार प्राप्त करने के टिप्स
सारण। एकमा प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाभियान के अंतर्गत कार्य
सारण। एकमा प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधक अभिकरण आत्मा के द्वारा किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष राजू ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद किसानों के बीच उन्नत खेती करने के तरीके हरेंद्र मिश्रा बीटीएम एवं संतोष ¨सह समन्वयक द्वारा बताए गए। खेती कैसे की जाय तथा अच्छी पैदावार बढ़ाने का तरीके सहित बताया गया कि मूंग व डैंचा की खेती से होने वाले नाइट्रोजन निर्माण से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। किसानों को दलहन एवं धान उगाने की जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रखंड परियोजना निदेशक व जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, मनोज ¨सह, अवनीश कुमार पांडेय, अरुण ¨सह, ज्ञानेंद्र शर्मा, अजय कुमार प्रसाद, विकास कुमार ¨सह, धर्मेन्द्र ¨सह के अलावे किसान फतह बहादुर ¨सह, तपेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, शिव प्रसाद, अशोक राय आदि मौजूद थे।