विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपी विश्वविद्यालय के 28 नए डिग्री कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति; 1 जून तक देना है योगदान

Published: Fri, 29 May 2026 09:43 AM (IST)

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने छपरा, सीवान और गोपालगंज के 28 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक-सह-अर्थपालों की नियुक्ति की है।

जयप्रकाश व‍िश्‍वव‍िद्यालय में प्रत‍िनियुक्‍त‍ि।

जयप्रकाश व‍िश्‍वव‍िद्यालय में प्रत‍िनियुक्‍त‍ि।

HighLights

  1. जेपी विश्वविद्यालय ने 28 नए डिग्री कॉलेजों में नियुक्तियां कीं।

  2. प्रभारी प्राचार्य और शिक्षक-सह-अर्थपालों की प्रतिनियुक्ति हुई।

  3. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छपरा, सीवान व गोपालगंज के 28 प्रखंडों के नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में प्रभारी प्राचार्य व नियमित शिक्षक-सह-अर्थपाल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

जेपीवि प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र-2026-27 से नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू कराने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक पहल की है।

कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेई ने सारण, सीवान और गोपालगंज जिले के 28 प्रखंडों में स्थापित डिग्री कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्यों तथा नियमित शिक्षक-सह-अर्थपाल की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी है। 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नामित प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षक अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होकर एक जून 26 तक संबंधित महाविद्यालयों में योगदान देंगे।

इनका वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान पूर्व पदस्थापित महाविद्यालय अथवा स्नातकोत्तर विभाग से ही किया जाएगा।
प्रभारी प्राचार्यों को संबंधित जिला प्रशासन के समन्वय से कालेजों में भवन, कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं नियमित शिक्षक-सह-अर्थपाल कालेज के वित्तीय और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। महाविद्यालय के बैंक खातों का संचालन प्रभारी प्राचार्य और अर्थपाल के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रक्रिया, विषयवार संकाय व्यवस्था, कक्षा संचालन और परीक्षा संबंधी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। 

जेपीवि के नवस्थापित डिग्री कालेज में प्रतिनियुक्त प्रभारी प्राचार्य की सूची

जिला-कालेज का नाम-नामित प्रभारी प्राचार्य-पदनाम व वर्तमान कालेज 

  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बैकुंठपुर-प्रो.(डा.) अली इमाम-प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरौली-प्रो.(डा.) संजय कुमार-प्राध्यापक, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मांझा-डा. सुरेन्द्र कुमार चौधरी-सह-प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिधवलिया-डा. राजीव कुमार मिश्रा-सह-प्राध्यापक, गणित विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कटेया-प्रो. (डा.) अरशद मसूद हासमी-प्राध्यापक, स्नातकोत्तर उर्दू विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पंचदेवरी-डा. अमरेन्द्र कुमार-सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, जगदम महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, फुलवरिया-प्रो. (डा.) महेश कुमार चौधरी- प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआ, गोपालगंज
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, उचकागांव-डा. राजू प्रसाद-सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, जयपाल राम महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, विजयीपुर-प्रो. (डा.) संजय कुमार-प्राध्यापक, रसायन विज्ञान विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, एकमा-प्रो. (डा.) अजय कुमार- प्राध्यापक, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लहलादपुर-प्रो. (डा.) विभू कुमार- प्राध्यापक, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मकेर-प्रो. (डा.) केदार प्रसाद-प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, जगदम महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इसुआपुर-प्रो. (डा.) रवीन्द्र सिंह- प्राध्यापक, स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मढ़ौरा-प्रो. (डा.) शकिल अहमद अता-प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, राम जयपाल महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मशरक-प्रो. रवि प्रकाश बबलू-प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, राम जयपाल महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पानापुर-प्रो. (डा.) रंजीत कुमार-प्राध्यापक, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • सारण-तरैया-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, तरैया-प्रो. (डा.) अच्युतानन्द सिंह-प्राध्यापक, स्नातकोत्तर भौतिकी विज्ञान विभाग, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरियापुर-प्रो. (डा.) अभय कुमार-
  • प्राध्यापक, इतिहास विभाग, यदुनन्दन महाविद्यालय, दिघवारा, सारण
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बसंतपुर-डा. शम्भु कुमार-प्राचार्य, नारायण महाविद्यालय, गोरेयाकोठी, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, भगवानपुर हाट-डा. सुधीर कुमार राय-
  • सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लकड़ी नवीगंज-प्रो. (डा.) रवीन्द्र कुमार वर्मा
  • प्राध्यापक, भौतिकी विज्ञान विभाग, जगलाल चौधरी महाविद्यालय, छपरा
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, आंदर-प्रो. (डा.) आलोक कुमार वर्मा-
  • प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरौली-डा. अरविन्द कुमार-सह-प्राध्यापक, भौतिकी विज्ञान विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गुठनी-प्रो. (डा.) कृष्ण कान्त प्रसाद-
  • प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरौंदा-डा. मो. जमालुद्दीन-सह-प्राध्यापक, रसायन विज्ञान विभाग, गोपेश्वर महाविद्यालय, गोपालगंज
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हुसैनगंज-डा. मनोज कुमार सिंह-सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, राजा सिंह महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नवतन-प्रो. (डॉ.) शमशाद अहमद खा-प्राध्यापक, रसायन विज्ञान विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिसवन-डा. रेखा श्रीवास्तव-सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा
 

जेपीवि के नवस्थापित डिग्री कालेज में प्रतिनियुक्ति अर्थपाल 

  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बैकुंठपुर- प्रभात कुमार निराला- सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बरौली-मो. हैदर अली-सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग, आर.बी.जी.आर. महाविद्यालय, महाराजगंज, सिवान
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मांझा-राजेश्वर बैठा-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, गोपेश्वर महाविद्यालय, गोपालगंज
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिधवलियाडा. रिकी कुमारी-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कटेया-डा. दिनेश पाल-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, जगलाल चौधरी महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पंचदेवरी-डा. कमाल अहमद-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, फुलवरिया-सोमनाथ झा-सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, जगदम महाविद्यालय, छपरा
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, उचकागांव-डा. अमित कुमार-सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग, कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज
  • गोपालगंज-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, विजयीपुर-अब्दुल रशीद-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, एकमा-प्रियंका कुमारी-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, होती लाल रामनाथ महाविद्यालय, अमनौर, सारण
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लहलादपुर-डा. रामानुज सिंह-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, यदुनन्दन महाविद्यालय, दिघवारा, सारण
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लहलादपुर-डा.अजित कुमार शर्मा सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, जगदम महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, इसुआपुर-डा. विकाश रंजन-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा, सारण
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मढ़ौरा-डा. अर्चना सिन्हा-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मशरक-डा. विजय कुमार-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, जगदम महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पानापुर-डा. इकवाल इमाम-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, तरैया-डा. गौरव सिंह-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सारण-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरियापुर- कपिलदेव नारायण सिंह-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, होती लाल रामनाथ महाविद्यालय, अमनौर, सारण
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बसंतपुर-धनंजय यादव-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-भगवानपुर हाट-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, भगवानपुर हाट- प्रवीण कुमार-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लकड़ी नवीगंज-डा. सत्येन्द्र कुमार सिंह-सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, आंदर-डा. मंजूर आलम-सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, डी.ए.वी. महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरौली-डा. सौरभ भट्टाचार्य-सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, प्रभुनाथ महाविद्यालय, परसा, सारण
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गुठनी-डा. सुनील कुमार पांडेय-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, दरौंदा-डा. अर्चना कुमारी-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, विद्या भवन महिला महाविद्यालय, सिवान
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हुसैनगंज-डा. अमित रंजन-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, राम जयपाल महाविद्यालय, छपरा
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नवतन-डा. विशाल कुमार सिंह-सहायक प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, राजेन्द्र महाविद्यालय, छपरा
  • सिवान-राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिसवन-नलिन रंजन सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग,गंगा सिंह महाविद्यालय