Move to Jagran APP

जीविका दीदी घर -घर जाकर युवतियों को बनाएंगी वोटर

सारण जिले में जीविका दीदी घर-घर जाकर 18-19 वर्ष की युवतियों को वोटर बनाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 10:20 PM (IST)
जीविका दीदी घर -घर जाकर युवतियों को बनाएंगी वोटर
जीविका दीदी घर -घर जाकर युवतियों को बनाएंगी वोटर

छपरा। सारण जिले में जीविका दीदी घर-घर जाकर 18-19 वर्ष की युवतियों को वोटर बनाएंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले में महिला मतदाताओं की संख्या कम होने पर यह जिम्मेवारी दी है। इसके लिए जीविका के बीपीएम को नाम जोड़ने वाला फॉर्म दिया गया है। अधिक से अधिक महिला वोटरों का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची में महिला- पुरुष अनुपात के तहत महिला वोटर की संख्या कम है। जनगणना में एक हजार पुरुष में 954 महिलाएं है, जबकि मतदाता सूची में एक हजार पुरुष पर 871 महिलाओं का नाम ही दर्ज है।

loksabha election banner

प्रखंड में बीडीओ करेंगे नाम जोड़ने की निगरानी

मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवाओं की औसत चार फीसद होना चाहिए, लेकिन सारण जिले में यह एक फीसद ही है। इसे बढ़ाने को लिए यह जिम्मेवारी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महिला वोटर बनाने की पूरी निगरानी करेंगे। इस बाबत डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि नाम जोड़ने के लिए जितने भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उसका उस दिन इंट्री ही कर दिया जाए।

प्रत्येक बूथ पर 20 महिलाओं का जोड़ना है नाम:

मतदाता सूची में लिग अनुपात 915 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सारण जिले के 10 विधानसभा छपरा, सोनपुर, मढ़ौरा, परसा, मढ़ौरा गड़खा (सुरक्षित क्षेत्र), तरैया, अमनौर, एकमा, मांझी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर 20 -20 महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि मतदाता सूची में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं का नाम जुड़ सकें। सोशल मीडिया से महिलाओं को किया जाएगा प्रेरित

महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सखी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया फेसबुक, वहाट्सएप एवं ट्विटर के माध्यम से महिला मतदाताओं को मददाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो सके। इसके लिए मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता एवं जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.