चौपाल में ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
संसू,पानापुर : मड़वा बसहिया गांव में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो ने चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी दी गई।
संसू,पानापुर : मड़वा बसहिया गांव में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो ने चौपाल लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज विकास के पथ पर अग्रसर है। सात निश्चय योजना से चलायी जा रही नल जल योजना से लोगों को स्वच्छ जल मिल रहा है। खुले में शौच से मुक्ति के लिए सरकार प्रयत्नशील है। ग्रामीण सड़कों का भी पक्कीकरण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि विकास के इस गति को बरकरार रखने के लिए हमें नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत रखना होगा। चौपाल को युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, हरेंद्र महतो, सुरेंद्र चौहान, अशोक कुशवाहा, ज्ञानती देवी, विद्या सहनी, अनिल ¨सह, अनिल सहनी आदि ने संबोधित किया।