Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू

कृतज्ञ राष्ट्र ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर बुधवार को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM (IST)
आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू
आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू

छपरा। कृतज्ञ राष्ट्र ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर बुधवार को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया। पंडित नेहरू की जयंती सारण जिले में बाल दिवस के रूप में पूरे सम्मान के साथ मनाई गई। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी का जीवन भारत के आजाद कराने एवं उसे आगे बढ़ाने में लग गया। बाल दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। शहर के शिशु पार्क स्थित नेहरू स्मारक में कांग्रेस सेवा दल द्वारा जयंती का आयोजन किया गया। यहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला संगठक अनुप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के नव निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके प्रधानमंत्रीत्व के कार्यकाल में देश के अंदर आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हुआ। कल कारखानों की स्थापना की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अभय राजकिशोर, कांग्रेस नेता मधुकर शर्मा मधुकर, जितेंद्र कुमार ¨सह,प्रमोद वर्मा, परशुराम त्रिपाठी, नरूद्दीन खान, समीर सौरभ, कुदंन पटेल, रोज खान, मो. मंतजीर, गोलू कुमार, समीम खान, मो. मेराज, सोनु गुप्ता, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस भवन में जिला उपाध्यक्ष डा.शंकर चौधरी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी एवं युगद्रष्टा बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, शिवबालक ¨सह, सुरेश कुमार यादव,अरूण कुमार ¨सह, परशुराम त्रिपाठी, रामस्वरूप राय, हरेश यादव, जितेंद्र ¨सह, मिथिलेश शर्मा मधुकर, अनुप श्रीवास्तव, अनवर अंसारी, इफ्तेखार हुसैन, अधिवक्ता मदन मोहन ¨सह, अखिलेश्वर मिश्र, कामाख्या नारायण ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.