न्यायमूर्ति का सिविल कोर्ट निरीक्षण स्थगित
सारण के निरीक्षी न्यायाधीश और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केके मंडल का सिविल कोर्ट निरीक्षण कार्य अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 May 2017 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 03 May 2017 03:06 AM (IST)
सारण। सारण के निरीक्षी न्यायाधीश और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति केके मंडल का सिविल कोर्ट निरीक्षण कार्य अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षी न्यायाधीश सिविल कोर्ट का निरीक्षण 5 और 6 मई को करने वाले थे। पटना उच्च न्यायालय के निबंधक निगरानी बटेश्वर नाथ पांडेय द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश को न्यायमूर्ति के निरीक्षण कार्य अगले आदेश तक स्थगित होने की सूचना भी प्रेषित की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें