जेपी विवि कर्मियों से मांगा गया नियुक्त की जानकारी
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों की परेशानी बढ़ने बढ़ गई है। विश्वविद्यालय
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों की परेशानी बढ़ने बढ़ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों से नियुक्त संबंधी सभी जानकारी सत्यापित कापी में मांगा है। इस संबंध में जेपीयू के रजिस्ट्रार डा. सैयद रजा ने पत्र जारी किया है। जिसमें विश्वविद्यालय कर्मचारियों से पांच बिदुओं पर जानकारी मांगी गई है। रजिस्ट्रार ने बताया कि कर्मचारियों को मानदेय देने के लिए जानकारी मांगी गई है। विश्वविद्यालय के 63 कर्मचारियों से पूछा गया है कि उनकी नियुक्त के समय अखबार में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था, नियुक्त में आरक्षण रोस्टर का पालन हुआ था, उनके चयन के लिए बनी चयन समिति ने साक्षात्कार के लिए पत्र भेजा था, साक्षत्कार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र दिया है कि नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से पांचों ¨बदुओं पर जवाब मांगा। उल्लेखनीय हो कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी पिछले दिनों करीब 20 दिनों से वेतन की मांग में विश्वविद्यालय में धरना पर बैठे थे। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कर्मचारी नेताओं के बी समझौता हुआ था। इसके बाद कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया है। उल्लेखनीय हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को बकाया मानदेय देने के बाद उनसे कार्य नहीं ले रही है। विवि कर्मी प्रतिदिन विश्वविद्यालय जाते है लेकिन उनके कोई कार्य नहीं लिया जाता है वे जहां -तहां बैठकर दिन काट कर वापस घर लौट जाते है। इसबीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके नियुक्त संबंधित पूरा सत्यापित कागजात मांग कर परेशानी बढ़ा दी है।