कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि मनी
दक्षिणी मंडल भाजपा की ओर से भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। हनुमानगंज गांव में आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रविरंजन ¨सह मंटू ने की।
फोटो 3 सीपीआर 11
संवाद सूत्र,मशरक: दक्षिणी मंडल भाजपा की ओर से भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। हनुमानगंज गांव में आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रविरंजन ¨सह मंटू ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पं. सुदामा तिवारी, विस्तारक वैद्यनाथ राय, मशरक मंडल दक्षिणी भाजपा के प्रभारी व पूर्व मुखिया रणवीर राज एवं भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। पं. सुदामा तिवारी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने पार्टी को बिहार में मजबूत बनाया। भाजपा मंडल के प्रभारी व पूर्व मुखिया रणवीर राजीव ने कहा कि आज देश में फिर एक बार मोदी लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। रविरंजन ¨सह मंटू ने कहा कि आज आवश्यकता है मिश्रजी के अधूरे सपने को साकार करने की। मौके पर भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, प्रभुनारायण ओझा, श्यामबिहारी ¨सह, अरूण ¨सह, मुकुल ¨सह, आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे।