Move to Jagran APP

लड़कियों को भा रहा बंडी-कुर्ती तो, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता

रंगों का त्यौहार होली कल बाजारों में छाया मस्ती।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:48 PM (IST)
लड़कियों को भा रहा बंडी-कुर्ती तो, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता
लड़कियों को भा रहा बंडी-कुर्ती तो, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता

सारण। रंगों का त्योहार होली 21 मार्च को है। होली में तरह-तरह के पकवान के साथ नए कपड़े खरीदने को ले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है ।

loksabha election banner

होली के मस्ती के बाद लोग नया कपड़ा पहन कर एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई देते और बड़ों से आशीर्वाद लेते है। पिचकारी की तरह कपड़ा बाजार होली के लिए पूरी तरह से तैयार है। रंग बिरंगे ड्रेसों से बाजार पट गया है। इस बार लड़कियों के साथ ही लड़कों के लिए भी डिजाइनर कपड़े हर रेंज में मिल रहा है। कपड़ा बाजार में परंपरा एवं आधुनिकता का मेल करता हुआ ड्रेस है। बाजार में हर रेंज के कपड़े हैं ताकि खास से लेकर आम तक को कोई दिक्कत न हो सके। इस बार सबसे ज्यादा डिमांड बंडी, कुर्ती व प्लाजो का हैं जिसे अधिकांश लड़कियां ले रही है। वहीं लड़के जींस व शर्ट के साथ ही डिजाइनर कुर्ता ले रहे है। होली में कुर्ता व पैजाम पहने का ज्याद क्रेज है। लेकिन इस बार परंपरागत पैजामा से हट जींस व बेलबटम स्टाइल का पैजामा है। ताकि इसे पहने में आराम देह हो और पैजामा में मोबाइल व बटुआ रखा जा सके। इसका डिजाइनर ने खास ख्याल रखा है। लड़कियों के लिए नेट, सरारा लुक व टीसू कपड़े में कुर्ता व सूट बिक रहा है। सफेद रंग का है सबसे ज्यादा डिमांड

होली में सबसे ज्यादा डिमांड सफेद रंग का है। होली को देखते हुए बाजार में सफेद रंग के कपड़े अधिक बिक रहे है। यह कलर महिला व पुरूष दोनों को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लाल, पीला, नीला और हल्का हरा रंग लोगों को आकर्षित कर रहा है। बाजारों में सभी ड्रेस में सफेद का प्रयोग किया जा रहा है। शहर के हथुआ मार्केट, साहेबगंज से लेकर सभी मार्ट में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। रेडिमेड कपड़े लोग अधिक खरीद रहे है। सफेद रंग का ड्रेस हर वर्ग के लोग अधिक ले रहे है। कॉलेज ग‌र्ल्स की पंसद बनी डिजानर ड्रेस

होली में लड़कियों को डिजानर ड्रेस खूब भा रही है। कॉलेज छात्रा अनामिका का कहना था कि इस बार होली में वह डिजाइनर ड्रेस लेगी। लड़कियां को मस्तानी सूट खूब पसंद आ रही है, वे मस्तानी ड्रेस ले रही है। बार होली में अधिकांश लोग रेडिमेड कपड़े ले रहे है। रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी मो. कासीम का कहना है कि रेडिमेड बाजार भी पहले की अपेक्षा कपड़े की सिलाई व क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसलिए लोगों को रेडिमेड कपड़ा ज्यादा भा रहा है। खादी के कुर्ते की मांग भी बढ़ी

रंगों के त्योहार में इस बार खादी की भी डिमांड बढ़ी है। खास बात यह है कि युवा वर्ग भी खादी का कुर्ते ले रहा है। हालांकि छपरा में खादी के दुकान कम होने के कारण वेराइटी बहुत अधिक नहीं मिल रही है। छात्र मोहित सिंह ने कहा कि वह होली में खादी का कुर्ता खरीद रहा है। खादी भंडार में सिला हुआ कुर्ता भी मिल रही है। इसके अलावा सिल्क व मलमल के कुर्ते की भी मांग है। शहर में चौक -चौराहे पर कुर्ता -पैजामा के अस्थायी दुकानें भी सज गई है।

बाजारों में एक हजार से लेकर 15 हजार की सूती साड़ी

होली में मौसम का भी मिजाज बदल जाता है। ठंड का मौसम खत्म होकर गर्मी दस्तक दे देती है। इसलिए होली में महिलाएं साड़ी अधिक लेती है। बाजारों में हर रेंज में सूती साड़ी मिल रही है। होली में महिलाएं सूती साड़ी अधिक लेती है। जिसका ख्याल दुकानदारों ने रखा है। होली को लेकर हर कलर व रेंज में सूती साड़ी मिल रही है। हथुआ मार्केट में एक हजार से लेकर 15 हजार तक की साड़ी है। सूती साड़ी से लेकर डिजाइनर साड़ी, हर वर्ग की महिलाओं के लिए है। गृहणी खुशबू कुमारी कहती है कि वे होली में डिजाइनर सूती साड़ी ले रही है। बाजारों में सूती के अलावा सिल्क की साड़ी भी खूब बिक रही हैं।

---------------

इनसेट :

होलिका दहन आज रात 8.59 बजे से

छपरा : रंगों का त्योहार होली इस बार चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरूवार 21 मार्च को है। होलिका दहन 20 मार्च को होगा। पंडित संपत कुमार मिश्र ने बताया कि होलिका दहन में विशेष संयोग बना रहा है। होलिका दहन 20 मार्च को रात 8.59 से रात 12.06 बजे तक भद्रा पुंछ शाम 5.24 से शाम 6.25 बजे तक एवं भद्रा मुख शाम 6.25 से रात 8.07 बजे तक है। इसलिए होलिका दहन 8.58 बजे से प्रारंभ होगा। शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

इनसेट :

होली में जरूरत पड़े तो इन नंबरों पर करें संपर्क

डीएम -9473191267

एसपी - 9431822989

सदर एसडीओ - 9473191269

सदर एसडीपीओ - 9431800075

सोनपुर एसडीपीओ - 9431800073

मढ़ौरा एसडीपीओ - 9431800074

नगर थानाध्यक्ष - 9431822451

भगवान बाजार - 9431822449

मुफस्सिल थानाध्यक्ष -9431822450

फायर बिग्रेड - 06152 -233233

अस्पताल - 06152-235061


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.