Move to Jagran APP

टेंपो- स्कूटी की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत, किशोर घायल

खैरा थाना क्षेत्र के खैरा नहर के पास छपरा-मढ़ौरा पथ पर टेंपो-स्कूटी की टक्कर में गुरुवार को दिघवारा प्रखंड के आमी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। घटना में एक किशोर चंदनपुर गांव निवासी सत्येन्द्र भट्ट का 14 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 05:48 PM (IST)
टेंपो- स्कूटी की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत, किशोर घायल
टेंपो- स्कूटी की टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत, किशोर घायल

फोटो 21 सीपीआर

loksabha election banner

संसू, नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के खैरा नहर के पास छपरा-मढ़ौरा पथ पर टेंपो-स्कूटी की टक्कर में गुरुवार को दिघवारा प्रखंड के आमी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न कुमार सिंह (45) की मौत हो गई। घटना में एक किशोर चंदनपुर गांव निवासी सत्येन्द्र भट्ट का 14 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि प्रधानाध्यापक विभागीय कार्य से अपनी स्कूटी से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय अमनौर गए थे। वहां से लौटते समय खैरा नहर के पास एक बेकाबू टेंपो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो पलट गई। हादसे में घटनास्थल पर ही प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। टेंपो पलटने से उसपर सवार प्रिंस घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रधानाध्यापक को मृत घोषित कर दिया गया। भगवान बाजार थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक सिवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर गांव निवासी स्व धर्मदेव सिंह के पुत्र थे। वे शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर के पास किराए के मकान में रहते थे। स्कूल से छुट्टी के बाद आवश्यक कागजातों को बीईओ से अग्रसारित कराने के बाद लौट रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.