Move to Jagran APP

सकड्डी पंचायत के मुखिया का लाइसेंसी राइफल जब्त

सारण। जलालपुर प्रखंड के सकड्डी पंचायत के मुखिया का लाइसेंसी राइफल भगवान बाजार थाने की प

By Edited By: Published: Fri, 18 Sep 2015 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2015 07:15 PM (IST)
सकड्डी पंचायत के मुखिया का लाइसेंसी राइफल जब्त

सारण। जलालपुर प्रखंड के सकड्डी पंचायत के मुखिया का लाइसेंसी राइफल भगवान बाजार थाने की पुलिस ने गुरूवार को जब्त कर लिया। साथ ही मुखिया के चालक सह भतीजा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे बांड पर छोड़ा गया। फिलहाल मुखिया के राइफल व लाइसेंस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकड्डी पंचायत के मुखिया भूलन सिंह का राइफल लेकर उनका भतीजा सह वाहन चालक सिकंदर सिंह चारपहिया वाहन से घर से छपरा आ रहा था। वाहन में लाइसेंसधारी मुखिया मौजूद नही थे। श्यामचक पर भगवान बाजार थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच चारपहिया वाहन से मुखिया का भतीजा वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। इस बीच वाहन में रखे राइफल के बारे में पुलिस ने पूछताछ शुरू की। वाहन चालक ने बताया कि यह राइफल मुखिया भूलन सिंह की है। भूलन सिंह के वाहन में मौजूद नही होने पर पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है वह व्यक्ति वाहन में मौजूद नही था। दूसरे व्यक्ति को लाइसेंसी गन देना कानूनन जुर्म है। इसी के कारण राइफल व लाइसेंस को जब्त कर लिया गया तथा उनके चालक सह भतीजा को बांड पर छोड़ा गया। उधर, पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह ने बताया कि सघन वाहन चेकिंग के कारण ही हथियार जब्त किया गया। अवैध तरीके से लाइसेंसी हथियार दूसरे को दिया गया था जो कानून का उलंघन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.