यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गिरिराज बोले- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे नीतीश, बिहार में गठबंधन संभल नहीं रहा, देश में बनाने चले हैं
Bihar Politics केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर हमला करते हुए महागठबंधन को असफल बताया। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं: गिरिराज सिंह
- नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर फेल हैः गिरिराज सिंह
संवाद सूत्र, बनियापुर (सारण): बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार का गठबंधन नहीं संभाल पा रहे हैं और अब देश में गठबंधन बनाने चले हैं।
उक्त बातें बनियापुर के एमडी हाईस्कूल कन्हौली में आयोजित मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम मे विशाल जनसभा को संबोधित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को भुनाने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए नीतीश सरकार की नाकामियों की चर्चा की।
साध्वी निरंजन ज्योति ने महागठबंधन को बताया असफल
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर हमला करते हुए महागठबंधन को असफल बताया। उन्होंने कहा-
केंद्र सरकार जनवितरण के माध्यम से पांच किलो खाद्यान्न देती है, लेकिन राज्य सरकार चार किलो ही देती है। मोदी सरकार विकास कार्यों जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते पुनः भाजपा को जिताने का आग्रह किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी शाख और उपलब्धियों की चर्चा की। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने इस प्रचंड गर्मी मे आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
मौके पर डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, विधायक जनक सिंह, ज्ञानचंद माझी, संतोष महतो, पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा, भाजपा नेता अजित सिंह ने पौधा देकर सबका सम्मान किया। जिलापरिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, रामदयाल शर्मा, बृजमोहन सिंह, उमेश तिवारी, जिला पार्षद टुनटुन पटेल, प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया।
