सारण के परसा में चार पुराने तो नौ नए चेहरे जीते
परसा प्रखंड क्षेत्र में अंतिम चरण के चुनाव के बाद बुधवार की रात आठ बजे जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिग कालेज में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। वह गुरुवार की सुबह 6 बजे संपन्न हुआ। इस प्रखंड में भी मतदाताओं ने पुराने जनप्रतिनिधियों को नकारते हुए नए जनप्रतिनिधि पर भरोसा किया है। यहां 13 पंचायत में नौ पर नये व चार पर पुराने ने जीत दर्ज की है।
सारण। परसा प्रखंड क्षेत्र में अंतिम चरण के चुनाव के बाद बुधवार की रात आठ बजे जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिग कालेज में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। वह गुरुवार की सुबह 6 बजे संपन्न हुआ। इस प्रखंड में भी मतदाताओं ने पुराने जनप्रतिनिधियों को नकारते हुए नए जनप्रतिनिधि पर भरोसा किया है। यहां 13 पंचायत में नौ पर नये व चार पर पुराने ने जीत दर्ज की है।
जिला परिषद के रूप में भाग एक से स्नेहा सिंह लगभग 870 मतों से विजयी घोषित हुई है। जिला परिषद भाग दो से विनोद राय विजयी घोषित हुए है। समर्थकों की भीड़ मतगणना केंद्र के बाहर अपने प्रत्याशियों की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए जिदाबाद के नारे लगाती रही। अत्यधिक भीड़ होने के कारण कभी-कभी पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी। मुखिया पद पर शोभेपुर पंचायत से देवंती देवी, भेल्दी पंचायत से राहुल सिंह, पचरुखी से तारा देवी, पचलख से सिधेश्वर सिंह, सगुनी से बबली कुमारी, अंजनी से मीरा देवी, चंदपुरा से अभय कुमार उर्फ गुड्डु, बनौता से संजीव सिंह, अन्याय से अनिता देवी, बलिगांव से मधु देवी, परसौना से सरिता देवी, माड़र से फहदिमा बानो, बहमाड़र से सुनील कुमार राम विजयी घोषित किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा सभी लोगों को प्रमाणपत्र वितरित कर दिया गया। सरपंच पद पर विजयी प्रत्याशी पंचायत- विजयी शोभेपुर- शाहिला देवी
पचलख- कृष्णा शर्मा
पचरुखी- मधुरी देवी
भेल्दी- हरेंद्र सिंह
सगुनी- रमिता देवी
अंजनी- सुमित्रा देवी
बनौता- मंजूर आलम
अन्याय- विद्यावती देवी
माड़र- मो आदम अली
बहरमाड़र- जनार्दन कुमार
बलिगांव- प्रमीला देव
परसौनी- मंजू देवी इनसेट मकेर प्रखंड के सभी पदों के परिणाम घोषित
फोटो 16 सीपीआर 36
संसू, , मकेर(सारण) : त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए हुए चुनाव में जनता ने पुराने तीन मुखिया, छह सरपंच एवं छह बीडीसी पर भरोसा जताया है। मुखिया पद पर बाघाकोल पंचायत से अनिल सिंह, तारा अमनौर पंचायत से छठू मांझी, पीर मकेर पंचायत से मो जलील, कैतुका नंदन से वर्तमान मुखिया मिथलेश राय, फुलवारिया पंचायत से निवर्तमान मुखिया मीना देवी, मकेर पंचायत से कुमारी माला राय, भाथा पंचायत से निवर्तमान मुखिया नीलम देवी विजयी रहीं।
सरपंच पद पर दो नए चेहरे ने बाजी मारी है। मकेर में सरपंच के आठ पदों के लिए हुए चुनाव में छह ने अपना सीट बरकरार रखा, वही दो नए चेहरे ने जीत दर्ज की है। बाघाकोल से निवर्तमान सरपंच हरिन्दर राय, तारा अमनौर पंचायत से निवर्तमान सरपंच पृथ्वी दास, पीर मकेर पंचायत से निवर्तमान सरपंच मुन्नी देवी, कैतुका नंदन पंचायत से विश्वनाथ शर्म, कैतुका लच्छि से बिजय कुमार सिंह, फुलवारिया से निवर्तमान सरपंच संजू देवी, मकेर से निवर्तमान सरपंच बबीता देवी व भाथा से निवर्तमान सरपंच ज्ञान्ती देवी विजयी हुई। पंचायत समिति के लिए हुए चुनाव में छह नए एवं छह पुराने चेहरे पर जनता ने किया भरोसा
पंचायत समिति के लिए हुए चुनाव में बाघाकोल से पूनम देवी, तारा अमनौर भाग एक से पिकी खातून, भाग दो से अनिता देवी, पीर मकेर के भाग एक से संगीता देवी, भाग दो से गुड्डू सिंह विजयी रहे। कैतुका नंदन से निवर्तमान उप प्रमुख आमना खातुन चुनाव हार गई। यहां से पुनकाल महतो विजयी हुई। कैतुका लच्छि से संगीता कुमारी, फुलवारिया से सीमा देवी, मकेर भाग एक से प्रमुख अभिषेक कुमार, भाग दो से चंदन कुमार, भाथा पंचायत के भाग एक से मैनेजर कुमार व भाग दो से राजू कुमार विजयी हुए हैं।