Move to Jagran APP

कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव

सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:20 AM (IST)
कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव

जासं, छपरा : सदर अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजीटिव चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार अब तक पॉजिटिव पाए गए 92 में से 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि आइसोलेशन वार्ड में 49 का व अन्य संक्रमितों का उपचार पटना में चल रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को 100 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया गया। जिले में प्रवासी कामगारों के आगमन के साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है । हालांकि अच्छी बात यह है कि पॉजिटिव पाए गए मरीज तेजी के साथ स्वस्थ हो रहे हैं। छपरा सदर अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में 82 को रखा गया है। जबकि सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में 18 लोग हैं। गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक क्वारंटाइन होने के पहले अपने घर गए थे, हालांकि अभी दोनों के कांटेक्ट लिस्ट उपलब्ध नहीं हो सके है। यह पहला मौका है जब सदर अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में रहने वाले की संख्या 82 पहुंची है और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 50 के ऊपर पहुंच गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.