Move to Jagran APP

अमनौर में बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन

प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बसंतपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को जीआर राशि नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 10:41 PM (IST)
अमनौर में बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन
अमनौर में बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन

छपरा अमनौर। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित बसंतपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को जीआर राशि की मांग को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि लगभग तीन माह बीतने को है, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाढ़ में सब कुछ नष्ट हो गया। फसलें डूब गई और हमलोग घर से बेघर हो गए। रोजी-रोजगार ठप है। बाढ़ के पानी से तबाही के कारण सारण तटबंध व नहरों पर शरण लिए हुए थे। हम भूख से मरने के कगार पर हैं हमारा दर्द समझने वाला कोई नहीं है। आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों में उप मुखिया हरेंद्र राय, राजू ठाकुर, उपेंद्र राय, विकास राय, विपिन राय, लालती देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, प्रेमी देवी, सुजा देवी, कलावती देवी, लालपरी देवी, सबरा खातुन, सिकांती देवी आदि का कहना था कि बाढ़ के पानी से गांव में अभी भी जलजमाव से निजात नहीं मिली। जीआर के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश राय ने कहा कि कई बार ग्रामीणों ने कागज जमा किए, लेकिन लाभ नहीं मिला।

loksabha election banner

सीओ की अनुपस्थिति में राजस्व कर्मचारी बृजनंदन सहाय ने बाढ़ पीडि़तों को समझा कर कर शांत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.