Move to Jagran APP

अब जिले के मछुआरों का भी होगा जीवन बीमा

सभी मछुआरों को अब जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। यह लाभ मछुआरों को पहली बार मिलने वाला है। अब तक ऐसी पहल नहीं हुई थी। उनका बीमा सरकार ही कराएगी। इसको लेकर मछुआरों की सूची तैयार की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:38 PM (IST)
अब जिले के मछुआरों का भी होगा जीवन बीमा
अब जिले के मछुआरों का भी होगा जीवन बीमा

- मछुआरों के आकस्मिक निधन पर मिलेगा बीमा का लाभ

loksabha election banner

जासं, छपरा : सभी मछुआरों को अब जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। यह लाभ मछुआरों को पहली बार मिलने वाला है। अब तक ऐसी पहल नहीं हुई थी। उनका बीमा सरकार ही कराएगी। इसको लेकर मछुआरों की सूची तैयार की जा रही है।

जिला मत्स्य विभाग के द्वारा मछुआरों के जीवन बीमा को लेकर प्रयास के तहत मछुआरों के संगठनों अर्थात विभिन्न मत्स्यजीवी संस्थाओं को सूचित कर दिया गया है ताकि मछुआरे कार्यालय से बीमा का फॉर्म लेकर उसे भरकर जमा कर सके। इसके लिए उन्हें अपने बैंक खाता एवं आधार कार्ड का डिटेल भरना होगा। जिसके बाद उनके नाम से सरकार के द्वारा जीवन बीमा कराया जाएगा। दो लाख का होगा बीमा

मछुआरों का सरकार दो लाख का बीमा कराएगी। इससे उनकी आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिवार को राहत पहुंचाया जा सके। इसके लिए मछुआरों का चयन किया जा रहा है। वैसे जिले में करीब 50 हजार मछुआरे हैं, जो सरकार की इस जीवन बीमा योजना से सीधे लाभांवित होंगे। इस योजना को लेकर विभाग के द्वारा मछुआरों की पहचान कर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। क्या कहते है जिला मत्स्य पदाधिकारी

जिले के मछुआरों का दो लाख रुपये का बीमा कराया जाना है। जिसके लिए उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इस योजना का लाभ जिले के सभी मछुआरों को दिया जाना है। जिसके लिए उनसे एक फॉर्म भरवाकर लिया जा रहा है। जिसके आधार पर उन्हें जीवन बीमा का लाभ मिल सकेगा।

प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.